{"_id":"69f4f94299be359b4609d8f4","slug":"wild-elephant-tramples-woman-to-death-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-178420-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जंगली हाथी ने महिला को पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जंगली हाथी ने महिला को पटककर मार डाला
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद। राजगढ़ वन रेंज से सटे हुए गांव रामपुर चाठा में शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे हाथी ने ब्रह्मवती (45) को पटककर मार डाला। हाथी के हमले में हुई महिला की मौत के तीन घंटे बाद वनकर्मी पहुंचे। वनकर्मियों के देरी से पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन किया और वन्य जीवों से सुरक्षा व मुआवजे की मांग की।
मंडावली क्षेत्र का गांव रामपुर चाठा राजगढ़ वन रेंज से घिरा हुआ है। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे कुलदीप सिंह खेत पर जा रहे थे, तो उन्हें रास्ते में एक महिला का हाथी द्वारा कुचला शव मिला। अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। महिला की पहचान ब्रह्मवती पत्नी सुरेंद्र के रूप में हुई। जिसके बाद पति सुरेंद्र सिंह, बेटा टिंकू, जेठ धनीराम व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि महिला अपने घर से गांव के पास ही स्थित एक डेरे से दूध लेने के लिए घर से निकली थी, गांव की आबादी से करीब पांच सौ मीटर दूर पहुंचते ही हाथी ने हमला कर दिया।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग व पुलिस को दी। सूचना के करीब तीन घंटे तक जब कोई वन कर्मी नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने शव को जंगल क्षेत्र में रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आनन-फानन वन दारोगा योगेश कुमार, बीट प्रभारी शिवम गोसाई, शुभम व भागूवाला पुलिस चौकी इंचार्ज संजय यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन कर्मी व पुलिस के समझाने व आपदा राहत के तहत उचित मुआवजा दिलाए जाने के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
उधर, डीएफओ अभिनव राज ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हाथी से कुचलने से महिला की मौत होने की पुष्टि हुई तो नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। वन क्षेत्र के नजदीक रिहायशी क्षेत्र में जल्द ही वन्य जीवों से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।