फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wild elephant attacked

जंगली हाथी ने मचाया उत्पात, पुलिसकर्मी और कांवड़िए बचे

Sun, 28 Jul 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Wild elephant attacked
नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर हाइवे पर जंगली हाथी ने मचाया उत्पात। - फोटो : NAZIBABAD
भागूवाला/नजीबाबाद। नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर चिड़ियापुर के निकट पूर्वी गंगनहर क्षेत्र में बार्डर पर रूट डायवर्ट करने के लिए मंडावली थाने के चार पुलिसकर्मी ड्यूटी पर थे। शनिवार की सुबह पांच बजे कांवड़ियों के डीजे वाहन की आवाज सुनकर जंगली हाथी हाइवे पर आ गया। संयोग से कांवड़ियों का वाहन आगे बढ़ गया था। पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए हाथी को खदेड़ना चाहा तो वह आक्रामक होकर उनकी ओर दौड़ पड़ा। पुलिसकर्मी संदीप कुमार, वीर पंवार, सुमित कुमार, जितेंद्र कुमार ने जंगली हाथी से जान बचाने के लिए नहर पटरी की ओर दौड़ लगा दी। नहर पटरी के काफी नीचे जाने पर पुलिसकर्मियों की जान बची। हाइवे पर जंगली हाथी के उत्पात से काफी देर तक हाइवे का यातायात ठप रहा।
विज्ञापन

हाथियों ने अमानगढ़ रेंज का प्रवेश द्वार तोड़ा
रेहड़ में अमानगढ़ के जीरो प्वाइंट पर हजारों रुपये की लागत से बने गेट को हाथियों के झुंड ने तोड़ दिया। रेंजर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि कुछ माह पहले अमानगढ़ की खूबसूरती बढ़ाने व सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग ने दो प्रवेश द्वार बनवाए थे। एक प्रवेश द्वार पीलीबांध के समीप जसपुर कक्ष संख्या 18 में जीरो प्वाइंट चौकी के नजदीक तथा दूसरा केहरीपुर चौकी के निकट बनाए गए थे। शुक्रवार की रात पीली बांध पर पानी पीने आए हाथियों के झुंड ने जीरो प्वाइंट चौकी के नजदीक बने प्रवेश द्वार को तोड़ दिया। बताया कि गेट के टूटने की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। जल्द टूटे गेट की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed