{"_id":"62926767d76ce955a11cf7ec","slug":"wife-s-killer-sent-to-jail-knife-recovered-dhampur-news-mrt59056929","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के हत्यारे को भेजा जेल, चाकू बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के हत्यारे को भेजा जेल, चाकू बरामद
विज्ञापन

धामपुर। दहेज के लिए चाकू से गला काटकर पत्नी की हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश कर शनिवार को जेल भेज दिया। आरोपी पर दहेज, हत्या के साथ एससी, एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
पुलिस ने रश्मि के हत्यारोपी सुमित को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने रश्मि की हत्या में प्रयुक्त किए गए चाकू को भी मौके से बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दहेज हत्या के साथ एससी, एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरनगर के गांव दतियाना निवासी सुमित पर अपनी पत्नी गांव उमरपुर बांगर निवासी राजपाल सिंह की पुत्री रश्मि (21) को शुक्रवार को उसके ही घर जाकर चाकू से गला काटकर हत्या कर दी थी। रश्मि के पिता राजपाल ने आरोप लगाया कि सुमित दहेज में दो लाख रुपये की नकदी और बाइक की मांग पूरी न होने पर मारपीट करता था। जिस कारण रश्मि अपने मायके ग्राम उमरपुर बांगर आकर रहने लगी थी। राजपाल के अनुसार सुमित बृहस्पतिवार को ही उमरपुर बांगर आया था और रात में वहीं रुका। रात में सुमित का रश्मि से कई बार झगड़ा भी हुआ था। शुक्रवार को जब परिवार के लोग काम से बाहर चले गए तो सुमित ने रश्मि का चाकू से गला काटकर कत्ल कर दिया।