फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wife had murdered Somvir together with her lover

पत्नी ने ही थी सोमवीर की हत्या

Tue, 27 Oct 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Wife had murdered Somvir together with her lover
नूरपुर में पुलिस की गिरफ्त में सोमवीर की हत्या के आरोपी उसकी पत्नी और प्रेमी। - फोटो : BIJNOR
नूरपुर। रविवार की रात ग्राम मधुसुदनपुर उर्फ जलालपुर में हुई सोमवीर की हत्या उसकी पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी सुनीता और उसके प्रेमी रॉकी उर्फ रविंद्र को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया है। उनकी योजना में पास के गांव मोरना का भी एक व्यक्ति शामिल था। पुलिस ने गिरफ्तार पत्नी और उसके प्रेमी का चालान कर दिया है। हत्या के षडयंत्र में शामिल तीसरा व्यक्ति फरार है।
विज्ञापन

रविवार की रात ग्राम मधुसुदनपुर निवासी सोमवीर (35) की सिर में भारी चीज से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के छोटे भाई अश्वनी ने सोमवीर की पत्नी सुनीता और गांव के गई रॉकी पर हत्या का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस की जांच में भी सुनीता और रॉकी के बीच अनैतिक संबंध की बात सामने आई थी। पुलिस ने सुनीता और रॉकी को गिरफ्तार उनसे पूछताछ की तो उन्होंने सोमवीर की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल के अनुसार सुनीता ने पूछताछ में बताया कि उसका पति शराब पीने का आदि था। शराब के नशे में वह उससे मारपीट करता था। दो बार सोमवीर ने उसका हाथ भी तोड़ दिया था। घर में हमेशा पैसे की तंगी रहती थी। इस बीच उसके संबंध गांव के ही रॉकी से हो गए। रॉकी उसकी हर तरह से मदद करता था। दो महीने पहले वह रॉकी के साथ घर से चली गई थी और 21 दिन उसके साथ रहकर वापस आई थी।
विज्ञापन

सोमवीर उनके अनैतिक संबंधों का विरोध करता था और उसे ताने देकर मारपीट करता था। इसी से तंग आकर उसने रॉकी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उसने संबंध बनाने का लालच देकर अपनी योजना में गांव मोरना निवासी ओमप्रकाश को भी शामिल कर लिया। योजना के अनुसार दशहरे के मेले में ओमप्रकाश ने सोमवीर को जमकर शराब पिलाई और उसे गांव के पास छोड़कर चला गया। नशे में सोमवीर घर पहुंचा तो सुनीता ने उसके खाने में नशे की गोलियां मिला दी। सोमवीर के बेहोश होने पर रॉकी ने उसे दबोच लिया। सुनीता ने उसके सिर में ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद रॉकी वहां से चला गया और सुनीता ने बदमाशों द्वारा घर में घुसकर सोमवीर की हत्या करने का शोर मचा दिया। ग्रामवासियों को दिखाने के लिए वह उसे सरकारी एंबुलेंस से अस्पताल ले गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद कर ली है। दोनों का चालान कर दिया है। ओमप्रकाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed