{"_id":"616b209191c3040a6f42649a","slug":"wife-beaten-to-death-bijnor-news-mrt56095584","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को पीट-पीट कर मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को पीट-पीट कर मौत के घाट उतारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला
शिवाला कलां (बिजनौर)। किसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें आरोपी पति ने पत्नी को पीट पीटकर मार डाला। मृतका के मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
गांव नवादा निवासी अनूप की शादी बिजनौर के मोहल्ला बुखारा सुरेश चंद की पुत्री अंजू से हुई थी। शनिवार को दोपहर में किसी बात को लेकर अनूप की पत्नी से मारपीट हो गई। काफी देर तक आरोपी पत्नी की पिटाई करता रहा। इसके बाद अनूप, पत्नी को अधमरी हालत में कमरे में बंद कर फरार हो गया। शाम को अंजू की जेठानी दीक्षा ने कमरे का गेट खोल कर देखा तब अंजू का शव कमरे में पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलने पर पहुंचे उसके मायके वालों ने ससुराल वालों पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा कर दिया। मृतका के पिता सुरेश चंद्र बताया की ससुराल वाले दहेज के लिए उनकी पुत्री का उत्पीड़न कर रहे थे और दहेज की मांग पूरी न होने पर उन्होंने मिलकर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी सिटी डा. प्रवीण रंजन सिंह और सीओ चांदपुर ने मौके का निरीक्षण कर पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व जेठ, जिठानी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।