फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Who passed and who failed on the test of claims, decision today

Bijnor News: दावों की कसौटी पर कौन पास, कौन फेल, फैसला आज

Tue, 04 Jun 2024 03:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Who passed and who failed on the test of claims, decision today
- बिजनौर में 11 प्रत्याशी और नगीना में 06 प्रत्याशी मैदान में
विज्ञापन


बिजनौर। बिजनौर और नगीना लोकसभा पर सभी प्रत्याशियों के अपने दावे हैं। कोई मुस्लिम समाज तो कोई दलित समाज तो कोई सर्व समाज के समर्थन से जीत का दावा कर रहा है। ऐसे में जनता की उम्मीदों की कसौटी पर कौन प्रत्याशी पास होगा और कौन होगा फेल, इसका फैसला आज मतगणना के साथ हो जाएगा। हालांकि प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रह हैं।

- नगीना लोकसभा के प्रत्याशियों के दावे

1. ओमकुमार-भाजपा

नगीना लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ओमकुमार सिंह का दावा है कि हमने सर्व समाज का वोट हासिल किया है। निश्चित ही सफलता मिलेगी और जनता का साथ भी मिलेगा। इसके साथ ही वह इस लोकसभा का स्थायी निवासी हैं, इसलिए भी जनता ने उन्हें अपना समर्थन दिया था। वह भारी मत से जीत हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन


2. सुरेंद्र पाल सिंह-बसपा
नगीना लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह का दावा है कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिला था। उनका कहना है कि दलित मुस्लिम व पिछड़े चाहते हैं कि देश की प्रधानमंत्री बसपा सुप्रीमो मायावती बनें। उन्होंने दावा है किया कि वह नगीना से भारी बहुमत से जीत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. मनोज कुमार-सपा

नगीना लोकसभा सीट से सपा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व न्यायिक अधिकारी मनोज कुमार का दावा है कि वह भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। यह चुनाव संविधान को मानने वाले और संविधान का विरोध करने वाले लोगों के बीच था। उन्हें पूरा यकीन है कि इस बार वह इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में जीतकर देश की संसद पहुंचेंगे।

4. चंद्रशेखर आजाद-आसपा
नगीना लोकसभा सीट से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी चंद्रशेखर आजाद का कहना है कि चुनाव प्रचार के दौरान जनता का जो आशीर्वाद उन्हें मिला, उससे उन्हें पूरा यकीन है कि वह रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतकर देश की संसद में पहुंच रहे हैं। सर्व समाज का भरपूर समर्थन मिला था। उन्हें पूरा भरोसा है कि वह जीत हासिल करेंगे।

- बिजनौर लोकसभा प्रत्याशियों के दावे

1. चंदन चौहान-रालोद

बिजनौर लोकसभा से रालोद-भाजपा गठबंधन से प्रत्याशी चंदन चौहान ने कहा कि उन्हें सर्व समाज का मत हासिल हुआ था। जहां भी वह प्रचार के लिए गए, जनता का समर्थन उन्हें मिला। हर जगह उन्हें जनता का समर्थन मिला था और उनके पक्ष में भारी मत पड़े थे। आज चुनाव परिणाम के साथ जीत तय हो जाएगी।

2. दीपक सैनी-सपा
बिजनौर लोकसभा से सपा प्रत्याशी दीपक सैनी ने कहा कि उन्हें सर्व समाज का समर्थन मिला था और उनके पक्ष में भारी मत पड़े थे। दूसरे लोग उनके काडर वोट में बंटवारे का प्रयास करते रहे, लेकिन सभी ने एकजुट होकर उन्हें समर्थन दिया था। मुस्लिम समाज हो या सैनी समाज या फिर पाल, कश्यप, वाल्मीकि हर तरफ को उन्हें वोट मिले थे। चुनाव परिणाम उनके पक्ष में आएगा।


3. चौधरी विजेंद्र सिंह-बसपा

बिजनौर लोकसभा से बसपा प्रत्याशी चौधरी विजेंद्र सिंह का दावा है कि उन्हें अपने काडर वोट के अलावा मुस्लिम और सर्व समाज का समर्थन भी मिला था। उन्होंने जनता के बीच अपनी और पार्टियों की नीतियों को पहुंचाया था और उन्हें मतदाताओं ने भारी संख्या में वोट किए थे। वह भारी मतों से जीत हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed