फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Which variant is active in the district, health department unknown

जिले में फैला कौनसा संक्रमण स्वास्थ्य विभाग अब तक अनजान

Tue, 11 Jan 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Which variant is active in the district, health department unknown
जिले में कौन सा वेरिएंट एक्टिव, स्वास्थ्य विभाग अनजान
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में कोरोना के 87 केस एक्टिव हैं और प्रशासन को अब तक यह नहीं पता है कि कौन सा वेरिएंट लोगों को संक्रमित कर रहा है। किसी भी मरीज की जीनोम सिक्वेंस की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकता है कि कौन सा वेरिएंट लोगों को संक्रमित आ रहा है।
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। हालांकि किसी भी मरीज को कोई गंभीर समस्या नहीं है और सभी को घर में ही आइसोलेट किया गया है। मरीजों के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जा रहा है, पिछले साल कोरोना की दूसरी लहर में डेल्टा वेरिएंट ने जमकर तबाही मचाई थी। इस बार ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर साड़ी तैयारी की जा रही है। ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमण बहुत तेजी से फैलता है। इसे रोकने के लिए कोरोना गाइडलाइंस का पालन सख्ती से करना ही सबसे कारगर तरीका है। ओमिक्रोन का पता करने के लिए मरीज के सैंपल को जांच के लिए लखनऊ भेजा जाता है। वहां की रिपोर्ट से ही पता चलता है कि मरीज कौन से वेरिएंट से संक्रमित है।
विज्ञापन

26 दिसंबर को जिला मुख्यालय के पास का ही एक व्यक्ति संक्रमित मिला था। वह दुबई से लौटा था। व्यक्ति के सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजे गए थे। उम्मीद जताई जा रही थी कि उसकी जीनोम सिक्वेंस की रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर आ जाएगी, लेकिन रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिले भी करीब एक सप्ताह हो चुका है। उसके अलावा कुछ और मरीजों की जीनोम सीक्वेंस की रिपोर्ट भेजी गई, लेकिन उनकी रिपोर्ट भी अब तक नहीं आई है। हाल यह है कि जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 87 हो गई है, लेकिन अब तक किसी को यह नहीं पता है कि कौन से वेरिएंट से लोग संक्रमित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई भी संक्रमण हो सकता है खतरनाक
सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल के अनुसार वेरिएंट की रिपोर्ट लखनऊ से ही मिलती है। विदेश से आने वालों के ही सैंपल भेजे जा रहे हैं। अब तक कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। कोई भी वेरिएंट हो, वह खतरनाक हो सकता है। संक्रमित लोगों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। लोग मास्क लगाकर रखें और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed