फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   When your loved ones turned, they came forward to get salvation 'Gangaputra'

अपनों ने मुंह मोड़ा तो मोक्ष दिलाने आगे आए ‘गंगापुत्र’

Fri, 28 May 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
When your loved ones turned, they came forward to get salvation 'Gangaputra'
अपनों ने मुंह मोड़ा तो मोक्ष दिलाने में आगे आए ‘गंगापुत्र’
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना काल में शवों से अपनों ने ही मुंह मोड़ लिया तो कुछ लोग मोक्ष दिलाने के लिए आगे आए हैं। नमामि गंगे गंगा विचार मंच की टीम ऐसे शवों का दाह संस्कार कराकर मुक्ति दिला रही है। टीम अपने पास से दाह संस्कार करने के लिए लकड़ी, सामग्री व अन्य सामान भी दे रही है। टीम के सदस्य खुद गंगा किनारे चिता बनाकर अब तक करीब आठ शवों का दाह संस्कार करा चुके हैं।
कोरोना से जिन लोगों की मौत हुई, अधिकांश मामलों में शवों को परिजन भी हाथ लगाने से बच रहे थे। अभी भी रोजाना गंगा बैराज पर दाह संस्कार करने के लिए शव आ रहे हैं। शवों का दाह संस्कार कराने में ऐसे भी लोग रहे जिनके पास लकड़ी के लिए पैसा नहीं था और वे खुद दाह संस्कार नहीं कर सकते। कोरोना काल में लकड़ी का मूल्य भी 400 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर 1400 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। ऐसे में गरीब के लिए अंतिम संस्कार करना भी आर्थिक रूप से मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कई मौत ऐसी हुई, जिनके परिजनों ने शव लेने से मना कर दिया तो पुलिस शव लेकर गंगा बैराज घाट गई। शवों का दाह संस्कार करने से भी परिजनों ने मुंह मोड़ लिया। ऐसे शवों का दाह संस्कार करने का नमामि गंगे गंगा विचार मंच के जिला संयोजक ने बीड़ा उठाया। उन्होंने गंगा बैराज पर इश्तेहार लगवाए और उन पर मोबाइल नंबर लिखवाए। कहा कि जिन लोगों को लकड़ी व अन्य सामान की जरूरत है, वे इस नंबर पर संपर्क कर लें। गंगा बैराज पर सौरभ सिंघल ने लकड़ी, सामग्री, घी, चीनी व उपलों की व्यवस्था करा दी। टीम के कई सदस्य बैराज पर सक्रिय कर दिए। जो भी इस तरह का शव आया उसे टीम के सदस्यों ने खुद ही विधि विधान से दाह संस्कार किया। अब तक ये टीम आठ से ज्यादा ऐसे शवों का दाह संस्कार कर चुकी है। कहा कि भविष्य में भी जो ऐसे शव आएंगे तो उनका भी दाह संस्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैराज पर ही कराए जा रहे कर्मकांड
हरिद्वार में लोग अस्थियां विसर्जित करने के साथ कर्मकांड करने नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे लोगों ने बैराज पर ही अस्थियां विसर्जित कराने के साथ कर्मकांड कराना शुरू कर दिया है। नमामि गंगे टीम से जुड़े पंडित अभिषेक शास्त्री के मुताबिक लोग अस्थियां विसर्जित करने बैराज आ रहे हैं। दसवां के सभी कर्मकांड वे खुद गंगा बैराज पर करा रहे हैं।

टीम के सदस्य करा रहे दाह संस्कार
नमामि गंगे गंगा विचार मंच के जिला संयोजक सौरभ सिंघल के मुताबिक एक शव का दाह संस्कार कराने में ढाई क्विंटल लकड़ी, घी, सामग्री, चीनी, उपले व अन्य सामान दिया जा रहा है। बैराज पर रहने वाली टीम के सदस्य उमेश व अमन अन्य लोगों को साथ लेकर खुद शवों का दाह संस्कार कर रहे हैं। कोरोना से किसी की मौत हुई हो या सामान्य मौत सभी शवों का वे दाह संस्कार करने में लगे हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को शवों के दाह संस्कार के लिए 40 क्विंटल और लकड़ी मंगवाकर बैराज पर रखवा दी है। बाकी सामान भी वहां रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed