फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   When the team of administration and bar association won

Bijnor News: प्रशासन और बार एसोसिएशन की टीम ने जीते मुकाबले

Fri, 07 Feb 2025 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
When the team of administration and bar association won
नजीबाबाद में सौरभ सिंह को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार देते आयोजक।(संवाद)
- नजीबाबाद प्रीमियर लीग में शनिवार को खेले जाएंगे सेमीफाइनल मुकाबले
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। नजीबाबाद प्रीमियर लीग के दूसरे दिन तहसील प्रशासन और बार एसोसिएशन ने अपने मुकाबले जीते। शनिवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे।

अंपायर मो.फाजिल और मुशीर की निगरानी में तहसील प्रशासन ने पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शिक्षा विभाग की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 202 रन बनाए। शिक्षा विभाग की ओर से अश्वनी ने सर्वाधित 36 बनाए। तहसील प्रशासन की ओर से सौरभ सिंह, सुनील कसाना और ओमकार ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी तहसील प्रशासन की टीम ने चार विकेट खोकर 203 रन बनाकर लक्ष्य प्राप्त किया। उप निरीक्षक सौरभ सिंह ने पांच छक्कों की मदद से नाबाद 64 रन, रवि कुमार ने 50, विजय चौधरी ने 24 रनों का सहयोग दिया। अंतरेश, सूर्य और अश्वनी ने एक-एक विकेट लिया। सौरभ सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन


एनपीएल का दूसरा मुकाबला बार एसोसिएशन और पोस्ट ऑफिस के बीच कांटे का रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए बार एसोसिएशन की टीम ने फिरोज के शानदार 84, आकिब के 31 रन के सहयोग से नौ विकेट पर 202 रन बनाए। पोस्ट ऑफिस की ओर से सत्यम और हर्षित ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंपायर विनीत कुमार विक्की और मो. फाजिल की निगरानी में जवाब में खेलने उतरी पोस्ट ऑफिस की टीम अंतिम ओवर में 197 रन बनाकर आउट हो गई। पोस्ट ऑफिस की ओर से शुभम ने 49 और अभिषेक ने नाबाद 44 रन का सहयोग दिया। बार एसोसिएशन के अजहर ने चार विकेट लिए। अजहर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

आयोजक ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महामंत्री अल्ताफ अहमद, अभिनव अग्रवाल एड., और मो.अहसान ने मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed