फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   When the funeral procession of mother-in-law and daughter-in-law was taken out together, tears started flowing

Bijnor News: सास-बहू की एक साथ उठी अर्थी तो निकल पड़े आंसू

Tue, 26 Aug 2025 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 26 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
When the funeral procession of mother-in-law and daughter-in-law was taken out together, tears started flowing
नजीबाबाद- बाला वर्मा (फाइल फोटो)। - फोटो : Police
नजीबाबाद। सास-बहू की एक साथ अर्थी उठते ही सभी की आंखें नम हो गई। रमेशनगर कॉलोनी निवासी सास-बहू की दारानगर गंज में कार और कंटेनर की टक्कर की मौत हुई थी, जबकि कार चालक सहित दो गंभीर रूप से घायल हुए। लोक निर्माण विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मी 55 वर्षीय बाला और 22 वर्षीय पुत्रवधू मानसी वर्मा के शव रमेश कॉलोनी पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। एक ही परिवार से दो महिलाओं की मौत और एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने से कॉलोनी क्षेत्र में सन्नाटा छाया हुआ है। सोमवार को अपराह्न 3:30 बजे सास-बहू की एक साथ अर्थी उठते ही क्षेत्रवासियों की आंखें नम हो गई। सास और बहू का अंतिम संस्कार श्री मालिनी श्मशान घाट पर किया गया। लोनिवि कर्मचारियों ने शोक सभा की और शव यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

बेटी से मिलकर लौट रही थी बाला
नजीबाबाद। लोनिवि कर्मी बाला वर्मा की बेटी गाजियाबाद में रहती है। बाला देवी अपने पुत्र शुभम वर्मा और पुत्रवधू मानसी वर्मा के साथ गाजियाबाद में अपनी बेटी से मिलकर अपनी कार से लौट रही थी। तभी हादसा हो गया। हादसे में बाला देवी के पुत्र शुभम और कार चालक गंभीर रूप से घायल हुए।

नजीबाबाद- बाला वर्मा (फाइल फोटो)।

नजीबाबाद- बाला वर्मा (फाइल फोटो)।- फोटो : Police

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed