फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   When the funeral of mother and son took place together, people cried

Bijnor News: मां बेटे का एक साथ उठा जनाजा तो रो पड़े लोग

Sun, 23 Jul 2023 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
When the funeral of mother and son took place together, people cried
बिजनौर, स्योहारा। थाना क्षेत्र के ग्राम चकमहदूद सानी निवासी मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत के बाद शवों का उनके पैतृक कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ उठे दो जनाजों को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन


शुक्रवार की देर शाम स्योहारा थाना क्षेत्र के ग्राम अलादीनपुर निवासी 45 वर्षीय इश्तियाक अपनी 70 वर्षीय मां आबिदा और 12 वर्षीय पुत्री सारा के साथ रामनगर बाइक से दवाई लेने जा रहा था। जब वह ठाकुरद्वारा मार्ग स्थित ग्राम पृथ्वीपुर गावड़ी और शरीफ नगर मदारपुर मोड़ के बीच नए पेट्रोल पंप पर पहुंचा तो अचानक पीछे से आ रही एक ऑल्टो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर में आबिदा खातून की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इश्तियाक को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने इश्तियाक को मृत घोषित कर दिया। सारा ने होश आने पर अपने घर का पता बताया। जिस पर पुलिस द्वारा परिजनों को सूचित किया गया था। वहीं शनिवार को गमगीन माहौल में स्योहारा स्थित पैतृक कब्रिस्तान में मां-बेटे को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जनाजे में नूरपुर विधायक रामोतार सैनी, पूर्व विधायक हाजी नईमुल हसन, हाफिज शमीम, शफीक अहमद, जहीर अंसारी, वाजिद अंसारी, कासिम अंसारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed