{"_id":"582b49114f1c1be0438fef69","slug":"wheat-rice-instead-of-buying-stuff","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं, चावल के बदले खरीद रहे सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं, चावल के बदले खरीद रहे सामान
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में भी 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों का चलन बंद होने से मंगलवार को भी नोट जमा कराने के लिए बैंकों के बाहर भीड़ रही। लेकिन नोट जमा न करने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। दूसरी ओर, कैश की किल्लत को देखते हुए कुछ गांवों में लोगों ने गेहूं, गुड़ और चावल के बदले ही सामान की खरीदारी शुरू कर दी है।
हल्दौर क्षेत्र के ग्रामीणों ने खुद ही विकल्प खोजने शुरू कर दिए हैं। ग्रामीण गेहूं, चावल और गुड़ के बदले सामान खरीद रहे हैं। पैजनियां, खासपुरा, शरीफपुर, बिलाई, कड़ापुर सहित अन्य गांवों में इसी तरह सामान खरीदा जा रहा है। मदनपाल, जोगराज सिंह, सुनील कुमार, कैलाश कुमार आदि ग्रामीणों ने मुश्किलों के बावजूद भ्रष्टाचार और कालाधन के खिलाफ अभियान की सराहना की है। उधर, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अजय कुमार के अनुसार पीएनबी की शाखाओं में बुधवार को नगदी आ जाएगी। एक दो दिन में ही हालात सामान्य हो जाएंगे।