फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Went everywhere cleaning campaign

नजीबाबाद में गांधी जयंती पर जगह-जगह चला सफाई अभियान

Mon, 03 Oct 2016 04:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 03 Oct 2016 04:22 PM IST
विज्ञापन
Went everywhere cleaning campaign
गांधी जयंती पर नजीबाबाद में सफाई अभियान में जुटे स्वयंसेवक। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में गांधी जयंती पर विभिन्न संस्थानों  की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन परिसर में जेडआरयूसीसी सदस्य इकराम अंसारी की उपस्थिति एवं रेलवे स्टेशन अधीक्षक अजित सिंह के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ रेलवे के सफाई कर्मियों ने रेलवे परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ वातावरण का निर्माण किया। इकराम अंसारी ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य स्वच्छ वातावरण पर ही निर्भर करता है। उधर, मुख्य डाकघर पर हेड पोस्टमास्टर नईम अहमद के निर्देशन में डाक कर्मियों गौरव, राजकुमार, निरंजन आदि ने सफाई अभियान चलाया। सेंट मेरीज चर्च नजीबाबाद, सेंट मेरीज कान्वेंट नजीबाबाद, ख्रीस्त जयंती कान्वेंट बड़िया द्वारा संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाया गया। उधर, जहानाबाद की ग्राम प्रधान शालिनी के निर्देशन में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, रसोईयों, रोजगार सेवकों ने संयुक्त प्रयास कर गांव में सफाई अभियान चलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed