{"_id":"61b4f972048676419a31e811","slug":"welcome-to-the-farmers-who-returned-after-the-end-of-the-movement-bijnor-news-mrt5686429142","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन खत्म होने के बाद लौटे किसानों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन खत्म होने के बाद लौटे किसानों का स्वागत
विज्ञापन

बिजनौर। तीनों नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन के खत्म होने के बाद वापस आए भाकियू पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
भाकियू मंडल अध्यक्ष दिगंबर सिंह, जसप्रीत सिंह, सुनील प्रधान आदि का किसानों ने जोरदार स्वागत किया और रागिनी की धुन पर जश्न मनाते हुए गन्ना समिति पहुंचे। दिगंबर सिंह ने कहा कि यह जीत उन किसानों को समर्पित है, जिन्होंने इस संघर्ष में अपनी जान दे दी। लगातार 380 दिन तक आंदोलन में लंगर चलाने वाले किसानों को जल्द ही सम्मानित करने की बात कही। कहा कि नजीबाबाद और बिलाई चीनी मिलों ने अब तक किसानों को गन्ना भुगतान नहीं किया है। विद्युत निगम के अफसरों द्वारा किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान सरदार इकबाल सिंह, विनोद परमार, नितेंद्र प्रधान, अमित कुमार, विजेंदर सिंह, अंकित कुमार, विजयपाल सिंह, उदयवीर सिंह, उत्तम कुमार, दीपक तोमर आदि मौजूद रहे।