{"_id":"5e40507d8ebc3ee5981dca21","slug":"weighing-clerks-in-protest-against-transfer-policy-dhampur-news-mrt4681253116","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल के तौल बाबू सरकार की ईआरपी सिस्टम ट्रांसफर नीति के विरोध में उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल के तौल बाबू सरकार की ईआरपी सिस्टम ट्रांसफर नीति के विरोध में उतरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफर नीति के विरोध में उतरे तौल लिपिक
धामपुर। धामपुर चीनी मिल के गन्ना तौल लिपिकों ने प्रदेश के गन्ना आयुक्त संजय भूसरेड्डी द्वारा चीनी मिल ईआरपी सिस्टम के तहत किए जा रहे ट्रांसफर नीति का विरोध किया है। लिपिकों ने इस नीति को अहितकारी बताते हुए वापस लेने की मांग की है।
धामपुर चीनी मिल के लिपिक महीपाल सिंह, राम सिंह व प्रवीण सिंह के नेतृत्व में मिल लिपिक शनिवार देर शाम चीनी मिल गन्ना जीएम आजाद सिंह से मिले। लिपिकों ने सरकार की ट्रांसफर नीति का विरोध किया। कहा कि उनके ट्रांसफर करने का अधिकार चीनी मिलों को है। चीनी मिलों की ओर से ही उनको वेतन मिलता है। उन्हें सरकार से वेतन नहीं मिलता। उनके ट्रांसफर की नीति को बनाकर लागू कराने का काम मिल के प्रबंधन का है। सरकार ऐसा कर उनके अधिकार क्षेत्र में अनाधिकृत हस्तक्षेप कर उत्पीड़न करने का प्रयास कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बताया गया कि सरकार की ओर से बिलाई चीनी मिल में लिपिकों के अंडर मिल सेंटरों पर तैनाती को ईआरपी सिस्टम से ट्रांसफर की दूसरी लिस्ट जारी हो गई। अफजलगढ़ चीनी मिल में भी लिस्ट के जारी होने की उनके पास सूचना है। अभी धामपुर चीनी मिल की ट्रांसफर लिस्ट जारी नहीं हुई है। माना जा रहा है कि यहां पर भी जारी होने वाली है। लिपिक ने चेताया कि यदि सरकार ने ट्रांसफर नीति को वापस नहीं लिया तो आंदोलन होगा। इस नीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लिपिकों का कहना है कि धामपुर चीनी मिल के बिजनौर जिले में करीब 207 सेंटर है। गन्ना जीएम ने ट्रांसफर नीति के बारे में किसी प्रकार का कमेंट्स करने से इंकार किया है।