फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wearing a garland of shoes to the young man and walking in the village

युवक को जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया

Fri, 25 Jun 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Wearing a garland of shoes to the young man and walking in the village
नगीना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी व उसके भाई को जूतों की माला पहनाकर घुमाने के मामले में पुलिस न? - फोटो : BIJNOR
युवक को जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी और उसके भाई को जूते की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया। इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर चालान कर दिया। हालांकि मुकदमे में प्रेम प्रसंग का कोई जिक्र नहीं किया गया है। कुछ लोगाें ने युवक को उसकी प्रेमिका के साथ देखे जाने का दावा किया था। जिसके बाद बिरादरी के लोगों ने उसके गले में जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाने का फैसला सुनाया था।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीणों के मुताबिक गांव में एक ही बिरादरी के युवक-युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा है। मंगलवार को किसी ने दोनों को एक साथ देखने का दावा किया तो मौजूद लोगों ने युवक के गले में जूतों की माला डालकर गांव में घुमाने का फैसला सुना दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब बुधवार को प्रेमी के गले में जूतों की माला डाली जा रही थी, तभी उसका बड़ा भाई इसका विरोध करने लगा। लोगों ने उसके गले में भी जूतों की माला डाल दी। इस मामले की मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल वायरल कर दी।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस प्रकरण में पीड़ित युवक की तहरीर पर तेजपाल, अर्जुन और सोहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमे में युवक द्वारा एक व्यक्ति से एक विवाह समारोह के दौरान हुई बहस के बाद उन दोनों भाइयों को फैसले के लिए घर बुलाने के बाद मारपीट कर जूते की माला गले में पहनाने की बात कही गई है। मुकदमे में प्रेम प्रसंग का जिक्र नहीं किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सुमित शुक्ला का कहना है कि पीड़ित युवक की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया है। वीडियो के आधार पर अन्य लोगों की पहचान कराई जा रही है। जो आरोपी होगा उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। किसी भी मामले में खुद सजा देना कानून का उल्लंघन है।
देखते ही देखते वायरल हो गई वीडियो
नगीना। क्षेत्र के गांव में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी व उसके भाई को जूतों की माला पहना कर गांव में घुमाने का मामला बुधवार से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग सोशल मीडिया में आ रही इस वीडियो को खूब देख रहे हैं। गांव के लोगों द्वारा प्रेमी को जूतों की माला पहनाने का फैसला सुनाते समय शायद इस बात का गुमान नहीं रहा होगा कि है यह मामला इतनी तेजी पकड़ जाएगा। सोशल मीडिया पर इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद ही पुलिस हरकत में आई।

झगड़ा निपटाने के लिए घर बुलाया
थाने में दी गई तहरीर में में युवक के भाई ने कहा कि उसका भाई गांव में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां खाना खाते समय तेजपाल से उसका झगड़ा हो गया था। तेजपाल ने दोनों भाइयों को झगड़ा निपटाने के लिए अपने घर बुलाया। आरोप है की समझौते की बात चलने के दौरान तेजपाल, अर्जुन व सोहिल तथा एक अज्ञात व्यक्ति ने गाली गलौज व मारपीट शुरू कर दी। दोनों भाइयों को अपमानित करने के उद्देश्य से दोनों के गले में जूतों की माला डाल दी। विरोध करने पर फिर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उनकी वीडियो भी बना ली तथा सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने इसी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed