{"_id":"67cb47488084b5048d08194a","slug":"we-will-deal-strictly-with-those-who-spoil-the-atmosphere-dm-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-144589-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटेंगे : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटेंगे : डीएम
Sat, 08 Mar 2025 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि जिला प्रशासन ने सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में होली एवं ईद उल फितर का त्योहार संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने अपेक्षा की कि त्योहार जन भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए मनाए जाएं तथा ऐसा कोई भी कार्य नहीं किया जाए कि दूसरे संप्रदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचे।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि कोई भी व्यक्ति धार्मिक रूप से कोई अपशब्द, भड़काऊ भाषण अथवा धार्मिक उन्माद फैलाने जैसे किसी भी कार्य का दुस्साहस न करे। सोशल मीडिया आदि पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी न करे। जिले की शांति एवं कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। डीएम ने सभी धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत लोगों का आह्वान किया कि यदि उन्हें कानून व्यवस्था की स्थिति को प्रभावित करने अथवा जन भावनाओं को भड़काने आदि संबंधी कोई सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें। एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, एएसपी सिटी संजीव वाजपई, ग्रामीण राम अर्ज, सीएमओ डॉ. कौशलेंद्र सिंह, सभी एसडीएम एवं धर्मगुरु मौजूद रहे।