फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   We have gone out to feed lotus: Bhupendra Chaudhary

हम कमल खिलाने निकले हैं : भूपेंद्र चौधरी

Wed, 26 Oct 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
We have gone out to feed lotus: Bhupendra Chaudhary
अफजलगढ़ सहप्रांत व्यस्था प्रमुख के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे भाजपा प्रदेश ? - फोटो : BIJNOR
हम कमल खिलाने निकले हैं : भूपेंद्र चौधरी
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। स्योहारा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह पूरी रौ में दिखे। पहले प्रदेश के निकाय और फिर देश के आम चुनाव में पार्टी को विजयश्री दिलाने की प्रतिबद्धता से लबरेज चौधरी यहां खुल कर बोले। कहा सूबे में हवा का रुख अब बदल चुका है। योगी मोदी की जोड़ी ने प्रदेश का राजनीतिक भूगोल बदल दिया है। सपा-बसपा का दामन छोड़ मुस्लिम भी अब भाजपा से टिकट मांग रहे हैं। दावा किया की आवेदक दमदार हुआ तो भाजपा मुस्लिमों पर भी चुनावी दांव लगाएगी।
मंगलवार की दोपहर मुरादाबाद रोड़ स्थित लक्ष्य कालेज में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी जीतने वाले व पार्टी कैडर के व्यक्ति क़ो टिकट देगी। मुस्लिमों को टिकट देने के सवाल पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा किसी जाति वर्ग विशेष की पार्टी नहीं हैं, जहां मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है, वहां मुस्लिम कार्यकर्ता को टिकट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम कमल खिलाने निकले हैं। कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव में प्रदेश के सभी निकाय क्षेत्रों की हर गली, हर नुक्कड़ तक कमल खिलाने का संकल्प दिलाया। बूथ प्रबंधन पर जोर देते हुए सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की तर्ज पर पार्टी का जनाधार बढ़ाने का सुझाव भी दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा नारा है सबका साथ सबका विकास। सरकार द्वारा संचालित लाभप्रद योजनाएं, प्रधानमंत्री आवास योजना, फ्री राशन या अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को योजना का लाभ दिलाना भाजपा की मंशा है। भाजपा सरकार ने जो जनता के लिए काम किए हैं, उन कामों को लेकर भाजपा नगर निकाय चुनाव में जनता के बीच जाएगी। इस मौके पर बिजनौर प्रभारी हरिओम शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष मुरादाबाद राजपाल सिंह, भाजपा नेता सीपी सिंह, डायरेक्टर लक्ष्य कॉलेज अमित चौहान, प्रबंधक अनुराग चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed