फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wave Group director and GM HR's house Dabish

वेव ग्रुप के डायरेक्टर और जीएम एचआर के घर दबिश

Tue, 05 Mar 2019 12:04 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Tue, 05 Mar 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Wave Group director and GM HR's house Dabish
सांकेतिक
बिजनौर में  जिला प्रशासन ने गन्ना भुगतान न करने पर वेव ग्रुप पर शिकंजा और कसना शुरू कर    दिया है। सोमवार को ग्रुप के डायरेक्टर डीएस बिंद्रा व जीएम एचआर एके सिंह के घर पर दबिश दी। हालांकि वे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। एक टीम ने नोएडा में डेरा डाल दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रुप के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अभी बाकी मिल अफसरों के घर भी पुलिस दबिश देने की तैयारी में है। इस मामले में किसानों के साथ प्रशासन की वार्ता विफल हो गई।
विज्ञापन

वेव ग्रुप की बिजनौर चीनी द्वारा पिछले व वर्तमान पेराई सत्र का भुगतान नहीं किया गया है। भुगतान न होने से सभी किसान संगठन आंदोलन कर रहे हैं। चांदपुर तहसील में भारतीय किसान यूनियन का धरना दो जनवरी से जारी है। किसानों ने आंदोलन की चेतावनी   दी थी, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए चार मार्च तक आंदोलन स्थगित कर दिया था। किसानों ने गन्ना भुगतान के लिए प्रशासन को चार मार्च तक का समय दिया था।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन ने पांच मार्च से गोरिल्ला आंदोलन की चेतावनी दे रखी है। गन्ना भुगतान कराने की कोशिश में जुटा जिला प्रशासन किसानों के आंदोलन के आगे बैकफुट पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के बीच मिल का कोई अधिकारी भी आकर बात करने को तैयार नहीं है। ग्रुप के डायरेक्टर डीएस बिंद्रा के खिलाफ इस    मामले में रिपोर्ट भी दर्ज है, लेकिन इसके बाद भी ग्रुप के अफसरों      पर कोई फर्क नहीं पड़ा। प्रशासन    ने अब ग्रुप के अफसरों के   खिलाफ सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। मिल के ग्रुप डायरेक्टर      डीएस बिंद्रा की तलाश में नोएडा व जीएम एचआर एके सिंह की तलाश में धनौरा में पुलिस ने सोमवार को पूरे दिन दबिश दी।

डीएस बिंद्रा को दबोचने के    लिए नोएडा में एक पुलिस टीम ने डेरा डाल दिया है। बाकी मिल अफसरों को भी पुलिस दबोच सकती है। मिल के कई अधिकारी भूमिगत हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed