{"_id":"61f5844b0354c73d7052c92a","slug":"water-seeping-from-the-gate-of-the-dam-entered-the-fields-bijnor-news-mrt5751025112","type":"story","status":"publish","title_hn":"डैम के फाटक से रिस रहा पानी खेतों में घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डैम के फाटक से रिस रहा पानी खेतों में घुसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डैम के फाटक से रिस रहा पानी खेतों में घुसा
रेहड़। पीली डैम के फाटक से हो रहे रिसाव के चलते नहरों द्वारा पानी खेतों में भर गया है, इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीओ का कहना है कि फाटक की मरम्मत कराई जा रही है।
सिंचाई विभाग की लापरवाही किसानों पर भारी पड़ रही है। पीली बांध के तीन फाटक में से दो पहले ही बंद हो चुके हैं और तीसरा खस्ताहाल है। इस फाटक से पानी रिस रहा है और किसानों के खेतों में पानी भर गया। गुरनाम सिंह, वैभव ठाकुर, मनोज कुमार, मेजर सिंह आदि ने बताया की पिछले दो दिनों से जटपुरा नहर में क्षमता से अधिक पानी आने के कारण नहर कई जगह से टूट गई, जिसके कारण रायपुरी, अलीगंज, मकोनिया आदि में खेतों में पानी भर गया। किसानों का कहना है की उनकी फसलों को बहुत नुकसान हुआ है। आरोप है कि फाटक में काफी लंबे समय से लीकेज चल रहा है लेकिन शिकायत के बाद भी सिंचाई विभाग समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं हैं। एसडीओ धनंजय कुमार ने बताया कि फाटक में आई तकनीकी खराबी के कारण पानी लीक हुआ है। फाटक व नहरों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। जल्दी ही समस्या से निजात मिल जाएगी। बांध को कोई खतरा नहीं है।