फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water released in Ramganga river, information released in seven districts

Bijnor News: कालागढ़ -रामगंगा नदी में छोड़ा पानी, सात जनपदों में सूचना जारी

Thu, 24 Aug 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 24 Aug 2023 12:46 AM IST
सार

कालागढ़ बांध से बुधवार शाम पांच बजे छोड़ा गया पांच हजार क्यूसेक पानी

विज्ञापन
Water released in Ramganga river, information released in seven districts
कालागढ़ के रामगंगा बांध के स्पिलवे से नदी में छोड़ा गया पानी।

विस्तार

बिजनौर कालागढ़ के रामगंगा बांध से बुधवार शाम पानी की निकासी से बाढ़ की सूचना उत्तर प्रदेश के सात जिलों के जिला अधिकारियों को जारी की गई। बांध से बुधवार शाम सात बजे पांच हजार क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की गई है।
विज्ञापन


कालागढ़ के अफजलगढ़ बैराज से पानी हरेवली बैराज की ओर बढ़ेगा। हरेवली प्रतिनिधि के अनुसार सिंचाई खंड अफजलगढ़ के अभियंता नरेश कुमार का कहना है कि हरेवली बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन


नदी में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न नहीं हो सकेगी। कालागढ़ के रामगंगा बांध मंडल के अधीक्षण अभियंता प्रवीण कुमार ने बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, रामपुर, शाहजहांपुर, फर्रूखाबाद, अमरोहा के जिला अधिकारियों को बांध से पानी की निकासी की सूचना जारी की है। जिसमें कहा गया है कि बांध से पांच हजार क्यूसेक जन की निकासी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की मात्रा जलाशय में आने वाले पानी की मात्रा के अनुसार कम या अधिक हो सकती है। इसलिए अपने क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed