{"_id":"64c94dca7bfbce71260db6b8","slug":"water-level-of-river-ganges-increased-in-gauspur-agricultural-land-continues-to-be-cut-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-2538-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नांगलसोती-गौसपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, कृषि भूमि का कटान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नांगलसोती-गौसपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, कृषि भूमि का कटान जारी
Tue, 01 Aug 2023 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
नांगलसोती के गौसपुर में कृषि भूमि का कटान करती गंगा नदी। (स्रोत-जागरूक पाठक)
फोटो-01एनजेडबी04आर
नांगलसोती। गांव गौसपुर में गंगा नदी कृषि भूमि का कटान कर रही है। जलस्तर बढ़ने से गांव पर फिर से कटान का खतरा मंडराने लगा है, जिससे किसानों में दहशत का माहौल है।
नांगलसोती क्षेत्र के गांव गौसपुर में सोमवार देर शाम से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया। इससे कटान क्षेत्र में बनाए गए बोल्डर एप्रोन भी पानी में डूब गए। बोल्डर एप्रोन ने गांव की ओर कटान नहीं होने दिया, लेकिन बोल्डर एप्रोन से महज 20 मीटर दूर किसानों की कृषि भूमि का कटान शुरू कर दिया।
गंगा नदी के कटान से किसान सत्यपाल सिंह सहित अनेक किसानों की कई बीघा गन्ने की फसल नदी में समा गई। सत्यपाल सिंह का एक नलकूप भी कटान की जद में है। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को नलकूप के ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए सूचना दी है। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा नदी पिछले एक दशक से गौसपुर में कृषि भूमि का कटान कर रही है, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।