फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water level of Ganga increased due to rain

बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा

Sat, 22 May 2021 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Water level of Ganga increased due to rain
बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा
विज्ञापन

बिजनौर। पहाड़ों और मैदानों में तीन दिन से रुक रुक कर हो रही बारिश के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। भीमगोड़ा हरिद्वार से गंगा में पानी छोड़ने के बाद गंगा बैराज पर 86 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। बैराज पर सायरन बजाकर गंगा में पानी बढ़ने पर तटीय गांवों के लोगों के साथ आसपास के लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। गंगा के आसपास पलेज लगाने वाले लोगों को सचेत किया गया है।
पिछले तीन दिन से रुक रुक पहाड़ी व मैदानी क्षेत्र में बारिश हो रही है। बृहस्पतिवार तक बैराज गंगा में दो हजार क्यूसेक पानी चल रहा था। शुक्रवार को हरिद्वार के भीमगोड़ा से गंगा में पानी छोड़ने के बाद शाम पांच बजे तक गंगा में 86 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। हरिद्वार से गंगा में पानी छोड़ने की सूचना मिलने पर बैराज पर सायरन बजाकर गंगा में पानी आने को लेकर तटीय गांवों के साथ आसपास के लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

गंगा के आसपास पलेज की रखवाली करने वालों को भी सचेत किया गया है कि वे सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाएं। इसके बाद पलेजी गंगा में पानी आने से पहले ही अपना सामान उठाकर सुरक्षित स्थानों को पहुंच गए। तटीय गांवों में गंगा के आसपास की फसलें पानी से जलमग्न हो गई हैं। कई बीघा पलेज बह चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य गंगा बैराज के जेई पीयूष बालियान के मुताबिक भीमगोड़ा हरिद्वार से पानी छोड़ने के बाद गंगा बैराज पर 86 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। आसपास के लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। पलेजियों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed