फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water level is increasing continuously in yellow dam

Bijnor News: पीली बांध में भी लगातार बढ़ रहा जलस्तर

Thu, 13 Jul 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 13 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Water level is increasing continuously in yellow dam
धामपुर। रेहड़ में स्थित पीली बांध में पानी का स्तर 835 फीट तक एकत्रित करने का प्रावधान है, लेकिन 12 जुलाई तक ही पानी 833.5 फीट तक पहुंच चुका है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता धनंजय सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर डेढ़ माह से खूब बारिश हो रही है, जिससे बांध में पानी का स्तर बढ़ रहा है। तीन बरसाती नदियों का पानी पीली बांध में आकर एकत्र होता है। बांध की क्षमता 15 अगस्त तक 835 फीट तक पानी एकत्र करने की है, लेकिन बांध में 833.5 फीट तक पानी एकत्र हो चुका है। यदि ऐसी बारिश होती रही और पानी का स्तर 835 तक पहुंच गया तो बनैली नदी में पानी छोड़ा जाएगा। खो नदी में भी करीब 50 हजार क्यूसेक पानी बह रहा है। पिछले साल डेढ़ महीने में 100 एमएम बारिश हुई थी, लेकिन इस बार अब तक 362 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed