फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water level at Bijnor Ganga barrage reached 219.50 meters at Bijnor barrage

Bijnor News: बिजनौर - गंगा के जलस्तर में जारी है उतार चढ़ाव

Mon, 31 Jul 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 31 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Water level at Bijnor Ganga barrage reached 219.50 meters at Bijnor barrage
- 219.50 मीटर पहुंचा बिजनौर गंगा बैराज पर जलस्तर
विज्ञापन

- गंगा के जलस्तर में कमी नहीं होने से जारी है कटान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गंगा के जलस्तर में उफान है। जलस्तर बढ़ने से आसपास का क्षेत्र प्रभावित हैं। गंगा में उफान से आसपास के गांवों में भी पानी भरा है। बारिश होने से जलस्तर में ज्यादा कमी देखने को नहीं मिल रही है। रविवार शाम को बिजनौर गंगा बैराज पर जलस्तर 219.50 मीटर दर्ज किया गया।

पहाड़ों और मैदानों में हो रही बारिश से गंगा जलस्तर बढ़ा हुआ है। रविवार सुबह के समय बिजनौर गंगा बैराज पर जलस्तर 219.60 मीटर था। शाम के समय जलस्तर घटकर 219.50 मीटर रह गया। खतरे का निशान 220 मीटर पर है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गंगा खतरे के निशान को छू कर बह रही है। बीते एक सप्ताह से गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के पास ही है। रविवार सुबह आठ बजे बिजनौर बैराज से 1,37,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। शाम चार बजे पानी कम होने से 1,32,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन

जबकि हरिद्वार बैराज से 1,01,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गंगा के जलस्तर में गिरावट नहीं होने से कटान जारी है। गंगा गलखा देवी मंदिर के पास कटान कर रही है। जिससे मंदिर के पास ही एक संत की समाधि पानी में बह गई। किसानों की फसल भी बर्बाद हो गई। जिससे बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों में पशुओं के लिए चारे का संकट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed