फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water filled in power stations, power supply disrupted due to faults at many places.

Bijnor News: बिजलीघरों में भरा पानी, जगह-जगह फाल्ट से विद्युत आपूर्ति बाधित

Fri, 10 Jul 2026 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Water filled in power stations, power supply disrupted due to faults at many places.
बिजनौर। बुधवार रात से जिले में लगातार बारिश हो रही है। बारिश का असर बिजली व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। जिला मुख्यालय की विद्युत आपूर्ति संभालने वाले आवास विकास और बुखारा बिजलीघरों में वर्षा का पानी भर गया था। वहीं बारिश की बूंदों व गीले पेड़ों की टहनियों से इंसुलेटर बस्ट हुए और लाइनों में फाल्ट हुए। दिन में बार-बार ट्रिपिंग होती रही। इससे शहर से लेकर गांवों तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

शहर के 25-25 केवीए क्षमता के आवास विकास और बुखारा बिजलीघर में सुबह पानी भर गया। सूचना पर पहुंचे शहर एसडीओ, अधिशासी अभियंता बिजनौर बिजलीघर पहुंचे। वहां फील्ड स्टाफ व कर्मचारियों ने पंपिंग सेट की मदद से पानी निकाला। इस कारण भी बिजली गायब रही। अधिकारियों का कहना था कि आसपास के नालों की समय पर समुचित सफाई न होने के कारण बारिश का पानी बिजलीघरों में पहुंच गया। पानी निकासी का काम युद्धस्तर पर कराया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की तकनीकी खराबी या विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति न बने। एसडीओ ओंकार शर्मा ने बताया कि शहर की लाइनों में आए फाल्ट को सही कराकर आपूर्ति सुचारू कराई गई। उधर बिजनौर विद्युत डिवीजन के अधिशासी अभियंता अजय कुमार कैम ने बताया कि ज्यादा बारिश होने से बिजलीघर में पानी भर गया था। पंपिंग सेट से पानी निकाला गया। लाइनों में भी फाल्ट आदि हुए थे। फील्ड स्टाफ की मदद से फाल्ट आदि सही कराकर आपूर्ति को सुचारू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed