फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Water came on Kotwali river in Bhaguwala, traffic stopped

Bijnor News: भागूवाला - कोटावाली नदी रपटे पर आया पानी, आवागमन बंद

Thu, 24 Aug 2023 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 24 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Water came on Kotwali river in Bhaguwala, traffic stopped
भागूवाला की कोटावाली नदी रपटे पर बढ़ा जलस्तर।
- पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से कोटावाली और मालन नदी उफनाईं
विज्ञापन

- मंडावली क्षेत्र में फसलें जलमग्न, रामपुर चाठा और पीतमगढ़ में हुआ कटान
फोटो-23एनजेडबी04ए और 04बी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावली/भागूवाला (बिजनौर)। तेज बारिश होने से क्षेत्र की कोटावाली, मालन और लकड़हान नदी उफान पर हैं। नदियों से कृषि भूमि के कटान के साथ कई बीघा फसलें जलमग्न हो गईं। कोटावाली नदी रपटे पर जलस्तर बढ़ने से भारी वाहनों का आवागमन बंद हो गया।
पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से क्षेत्र की कोटावाली और मालन नदी उफान पर हैं। कोटावाली नदी रपटे पर तेज बहाव के कारण सुबह से ही भारी वाहनों का आवागमन बंद रहा। पुलिसकर्मी नदी रपटे के दोनों ओर तैनात रहे। कोटावाली नदी ने गांव रामपुर चाठा और पीतमगढ़ में कहर बरपाया। नदी के उफान से दोनों गांव में कई बीघा कृषि भूमि का कटान किया। रामपुर चाठा में कोटावाली नदी गांव की दिशा में कटान कर रही है।
विज्ञापन

उधर, मालन नदी और लकड़हान नदी के उफान से मंडावली क्षेत्र के गांव शेखूपुरा आलम, लाहककलां सहित अनेक गांवों की सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गईं। किसान चमन सिंह, भागीरथ सिंह, छोटे सिंह, शिव कुमार का कहना है कि खेतों में लगातार जलभराव होने से किसानों की गन्ने की फसल बर्बाद हो गई हैं। शेखूपुर आलम-लाहककला संपर्क मार्ग पर करीब तीन फीट पानी होने से कई गांवों को संपर्क टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed