{"_id":"603a80048ebc3ee907507f7c","slug":"wasim-qureshi-s-song-rocked-nazibabad-news-mrt527519790","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियलिटी शो के बाद नजीबाबाद के वसीम के गीत ने यू-ट्यूब पर मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियलिटी शो के बाद नजीबाबाद के वसीम के गीत ने यू-ट्यूब पर मचाया धमाल
विज्ञापन
नजीबाबाद के कलाकार वसीम कुरैशी का गाना मुंबई में लांच।
- फोटो : NAZIBABAD
वसीम कुरैशी के गीत ने मचाया धमाल
नजीबाबाद। फैशन हंट कम रियलिटी शो से फिल्म नगरी मुंबई में पहचान बनाने नजीबाबाद के वसीम कुरैशी का गाना तेरी रूह मुंबई में लांच किया गया। चंद घटों में दो मिलियन से अधिक लोगों ने गाने को पंसद किया।
नजीबाबाद के युवा कलाकार वसीम कुरैशी मुंबई में एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। कुरैशी प्रोडक्शन के बनैर तले रियलिटी शो मिस्टर एंड मिस से पहचान बनाने वाले वसीम ने अब गाने के जरिये धमाल मचाया है। गीत में टीवी एक्टर शक्ति अरोड़ा और टिकटॉक स्टार निशा गुरगई ने बतौर कलाकार भूमिका अदा की। गीत को प्रसिद्ध गायिका तोशी सबरी ने आवाज दी।
मुंबई स्थित अंधेरी के एक होटल में एजाज खान, जानकुमार समेत विभिन्न फिल्मी हस्तियों की उपस्थिति में वसीम कुरैशी का गीत यू-ट्यूब चैनल पर लांच किया गया। महज आठ घंटे के भीतर दो मिलियन से अधिक लोगों ने सुना। वसीम कुरैशी अभिनेता सोनू सूद के साथ एक टीवी चैनल पर कुरैशी प्रोडक्शन के बनैर तले रियलिटी शो मिस्टर एंड मिस 7 स्टेटस का सफल आयोजन कर नगर की पहचान बना चुके हैं। जल्द ही उनकी मूवी कुतुबमीनार रिलीज होने जा रही है।