फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Was there stone or coal on the railway track, investigation will be done

Bijnor News: रेलवे ट्रैक पर पत्थर था या कोयला, फॉरेंसिक लैब में होगी जांच

Tue, 21 May 2024 04:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 21 May 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Was there stone or coal on the railway track, investigation will be done
बिजनाैर, स्योहारा। तीन सप्ताह पूर्व स्योहारा-मेवानवादा के बीच रेलवे ट्रेक पर रखे बड़े पत्थर के टुकड़े से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई जन शताब्दी एक्सप्रेस के हादसे में जांच चल रही है। पुलिस ने हरियाणा के यमुनानगर से मंगाए कोयले के दो बड़े पत्थरनुमा टुकड़े व रेलवे ट्रैक पर मिले टुकड़े के नमूनों को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज रही है। जांच के बाद पता लगेगा कि रेलवे ट्रैक पर मिला पत्थर कोयला है या पत्थर।
विज्ञापन


30 अप्रैल की रात्रि 7:19 बजे जन शताब्दी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12091 स्योहारा से मेवानावादा स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर रखे लगभग 80 किलो वजन के बड़े पत्थर से टकरा गई थी। पत्थर से टकराकर रेलगाड़ी का इंजन गार्ड भी क्षतिग्रस्त हो गया था। रेलगाड़ी के चालक व ट्रेन मैनेजर की सूझबूझ के चलते गाड़ी रोकी गई। घटना की सूचना से रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया था। रेलगाड़ी में उस समय लगभग 1100 यात्री सवार थे।
विज्ञापन

तीन मई को आरपीएफ के उपनिरीक्षक अमित कुमार की तहरीर पर स्योहारा थाने में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। जांच के दौरान पता चला कि घटना से 40 मिनट पहले कोयले के पत्थरों से भरी मालगाड़ी यमुनानगर के लिए पास हुई थी। मालगाड़ी में लदे कोयले के बड़े बड़े पत्थर रेलवे ट्रेक पर मिले पत्थर से मेल खा रहे हैं। पुलिस ने यमुनानगर से कोयले के दो बड़े पत्थर भी मंगाए हैं। अब तीनों टुकड़ों को फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- वर्जन

घटना से पहले ट्रैक पर कोयले के पत्थरों से लदी मालगाड़ी गुजरी थी जो यमुनानगर हरियाणा गयी थी। यमुनानगर से मंगाए गये दो कोयले के बड़े टुकड़े व ट्रेक पर मिले टुकड़ों के नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। जांच के बाद पता लगेगा कि ट्रेक पर रखा पत्थर पत्थर है या कोयला पत्थर। - नरेश पाल सिंह, निरीक्षक अपराध स्योहारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed