फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Warning of agitation on non-payment of sugarcane

गन्ना भुगतान न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी

Mon, 20 Jan 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Warning of agitation on non-payment of sugarcane
गन्ना भुगतान न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

बिजनौर। भाकियू लोकशक्ति की पंचायत में किसानों का पिछले साल का भुगतान अब तक न होने पर रोष जताया गया। डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बृजेश कुमार को देकर बकाया भुगतान जल्दी कराने की मांग की गई।
गन्ना समिति कार्यालय परिसर में जिलाध्यक्ष वीर सिंह ने कहा कि किसान परेशान हैं। चीनी मिलें समय से भुगतान नहीं कर रही है। वहीं वन विभाग और जिला प्रशासन को गुलदार को पकड़ने में कोई सफलता नहीं मिल रही है। गुलदार को पकड़ने का केवल दावा किया जा रहा है। किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में चांदपुर व बिजनौ चीनी मिल का पिछले साल का बकाया भुगतान जल्दी कराने, चालू पेराई सत्र का भुगतान 14 दिन के अंदर कराने, गुलदारों को पकड़ने, गुलदार के हमलों में मरने वालों को 20 लाख व घायलों को पांच लाख का मुआवजा देने, किसानों को 24 घंटे बिजली देने आदि मांग की गई। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव पद्म सिंह, योगेंद्र सिंह, राजकुमार, अल्ताफ, धर्मवीर सिंह, अमरीश कुमार, अर्पण कुमार, गुलशन सिंह, मेघपाल सिंह, रवींद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज पहुुंचेंगे दिगंबर सिंह
बिजनौर। भाकियू के नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष आज बिजनौर पहुंचेंगे। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह के अनुसार उनका जोरदार रोड शो निकाला जाएगा। दिगंबर सिंह 11 बजे मुरादाबाद बिजनौर सीमा पर गांव उमरी के पास पहुंचेंगे। वहां से पौने 12 बजे नूरपुर, सवा 12 बजे पैजनियां पहुंचेंगे। साढ़े 12 बजे बालकिशनपुर चौराहा, डेढ़ बजे बिजनौर पहुंचेंगे। बिजनौर में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का माल्यार्पण करेंगे। जिलाध्यक्ष ने अधिक से अधिक किसानों से रोड शो में पहुंचने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed