फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Warned to tie destitute animals in block

Bijnor News: निराश्रित पशुओं को ब्लॉक में बांधने की दी चेतावनी

Fri, 30 Dec 2022 09:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
Warned to tie destitute animals in block
निराश्रित पशुओं को ब्लॉक में बांधने की दी चेतावनी
विज्ञापन

धामपुर। भाकियू टिकैत गुट के तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासन ने यदि जल्द ही निराश्रित पशुओं को पकड़ गोशालाओं में आश्रय नहीं दिया तो दो जनवरी को कार्यकर्ता धामपुर के विकास खंड कार्यालय में पशुओं को बांधकर आंदोलन करेंगे।

उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी किसानों की बर्बादी को दूर करने और उनकी समस्याओं का निदान करने में रुचि नहीं लेंगे, तो आंदोलन किया जाएगा। शुक्रवार को राजेंद्र सिंह ने कहा कि वार्ता में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह और खंड विकास अधिकारी मनीष दत्त की ओर से एक सप्ताह का समय मांगा गया था। इस पर उन्होंने कह दिया है कि यदि जल्द ही अधिकारियों ने उनकी समस्याओं का निदान नहीं दिया तो दो जनवरी को ब्लॉक में गोवंशीय पशुओं को एकत्र कर आंदोलन होगा। बीडीओ मनीष दत्त का कहना है कि अधिकारियों की ओर से पशुओं को पकड़ कर गोशालाओं में छोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। क्षेत्र के गांव अजीतपुर दासी के ग्रामीणों की ओर से चार दिन पहले 15 पशुओं को पकड़ कर एकत्र कर रखा था, उन सभी पशुओं को वहां से निकालकर गोशाला में भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed