फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Warming will Vnroj declared , the Government seeks report

वनरोज होगा वर्मिंग घोषित, शासन ने मांगी रिपोर्ट

Mon, 13 Jun 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 13 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में जल्द ही वनरोज यानि नीलगाय को वर्मिंग घोषित किया जा सकता है। घोषित होने के बाद किसान बिना परमिशन लिए अपने खेत में नीलगाय को मार सकेंगे। शर्तानुसार मारने के बाद नीलगाय का शव वन विभाग के सुपुर्द करना होगा। नीलगाय को वर्मिंग घोषित करने से सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन

जिले में नीलगाय फसलों को काफी नुकसान पहुंचाती है। नीलगाय के आतंक के चलते किसानों ने जिले में दहलनी फसलों की बुआई बंद कर दी है। फसल नष्ट होने की शिकायतों को चलते शासन जल्द ही प्रदेश भर में वनरोज व सूकर को वर्मिंग घोषित कर सकते हैं। दोनों जानवरों को वर्मिंग घोषित करने पर किसानों को इन्हें मारने की खुली छूट होगी। यदि किसान के अतिरिक्त अन्य कोई व्यक्ति नीलगाय अथवा सूकर को मारेगा, तो वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। शासन ने वन विभाग से जिले में नीलगाय से होने वाले नुकसान की रिपोर्ट मांगी है। वन विभाग रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज रहा है।  
विज्ञापन


खेत से बाहर मारने पर होगी कार्रवाई
वर्मिंग घोषित होने पर किसानों को नीलगाय व सूकर को मारने की खुली छूट मिल जाएगी, लेकिन इस छूट के साथ ही एक अन्य शर्त लागू की गई है। नीलगाय को केवल भूमिधर किसान अपने ही खेत की सीमा के अंदर मार सकेगा। खेत से बाहर जाने पर किसान उसे नहीं मार सकेगा। यदि खेत से बाहर किसान नीलगाय अथवा सूकर को मारेगा, तो उस पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार में पहले से है वर्मिंग घोषित
प्रदेशभर में नीलगाय किसानों की फसल को नष्ट कर करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाती है और उन्हें रोकने के लिए अब प्रयास किए जा रहे हैं। बिहार में नीलगाय व सूकर काफी पहले से ही वर्मिंग घोषित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed