{"_id":"5862b5f04f1c1b8940eecb7f","slug":"warehouse-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 28 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
किरतपुर में दिल्ली पौड़ी नेशनल हाईवे पर चौहानान स्थित एक टाट बोरी बारदाना गोदाम में सोमवार रात अचानक आग लगने से लगभग लाखों का नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। वलीपुरा निवासी मुशैब का दिल्ली पौड़ी नेशनल हाईवे पर यह गोदाम है। रात में अचानक आग की लपटें उठीं और तेजी से बढ़ती गईं। सुबह आग लगने का पता चला। नगर पालिका के वाटर टैंक, नजीबाबाद और बिजनौर से आई फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुशैब के अनुसार नोटबंदी के कारण माल का उठान कम हो रहा था। इसलिए गोदाम में माल अधिक था। मुशैब के मुताबिक बारदाना सामान और लकड़ी समेत लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन