{"_id":"5839d14c4f1c1b5a2c13b781","slug":"vouchers-will-examine-rigging-eldim","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाउचर में हेराफेरी की जांच करेंगे एलडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाउचर में हेराफेरी की जांच करेंगे एलडीएम
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के धामपुर में पीएनबी की मंडी शाखा में छोटे नोटों के नाम पर प्रतिबंधित बड़े नोटों की एंट्री और एक व्यापारी की जमा राशि के वाउचर में हेराफेरी के मामले में आरोपी कैशियर के खिलाफ एलडीएम को जांच सौंपी गई है। बैंकों में दो दिन के अवकाश के बाद यह जांच प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और कैशियर से पूरे प्रकरण पर बातचीत की जाएगी। पीएनबी के मंडल प्रमुख ने इस मामले में जल्द जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि शुक्रवार को पीएनबी की मंडी शाखा में एक व्यापारी समेत अन्य लोगों ने कैशियर नरेश कुमार पर मोटी कमीशन के लिए काली कमाई को सफेद करने का आरोप लगाकर हंगामा किया था। व्यापारी विवेक अग्रवाल की ओर से बैंक प्रबंधक को बताया गया था कि उसकी ओर से छोटे नोटों के साथ जमा एक लाख रुपये की राशि को वाउचर में हेराफेरी पर 500 और 1000 रुपये के नोटों के साथ बदलकर दर्शाया गया। इन नोटों को एडजस्ट करने और मोटी कमीशन के लिए कैशियर ने यह कारनामा किया।
व्यापारी और बेंक मैनेजर दिनेश आर्य की ओर से की गई शुरूआती जांच में कैशियर की ओर से हेराफेरी का मामला सामने आया। प्रबंधक की ओर से कैशियर पर लगे आरोप की रिपोर्ट मंडल प्रमुख एके वाही को दी गई। दूसरी ओर व्यापारी की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। इसी मामले में मंडल प्रमुख की ओर से जिला अग्रणी प्रबंधक (एलडीएम) अजय कुमार को जांच सौंपी है। बैंक में शनिवार और रविवार को अवकाश है। इसलिए बैंक के कार्य दिवस से ही जांच आगे बढ़ेगी। जांच टीम कैशियर से पूछताछ कर पूरा सच जानने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
उधर कोतवाल मुनीश चंद शर्मा का कहना है कि पुलिस अभी विभागीय स्तर पर जांच प्रक्रिया पर नजर रख रही है। वहां की पड़ताल पूरी होने पर कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।