फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Voting will be held at 290 booths in Haldore block

हल्दौर में 290 बूथों पर होगा मतदान

Sat, 17 Apr 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Voting will be held at 290 booths in Haldore block
हल्दौर ब्लॉक में 290 बूथों पर होगा मतदान
विज्ञापन

हल्दौर। ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम प्रधान के 472, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 388 और ग्राम पंचायत सदस्य के 193 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। क्षेत्र की कुल 87 ग्राम पंचायतों में 290 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिन पर करीब एक लाख 77 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
बीडीओ नरेंद्रपाल सिंह के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत 12 न्याय पंचायतों में कुल 87 ग्राम पंचायतें हैं। जिला सेवा योजना अधिकारी व आरओ विशाल राठी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत ग्राम प्रधान पद के लिए 605 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल कर आए थे। जिसमें एक नामांकन पत्र निरस्त हो गया। कुल 132 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस करा लिए। कुल 472 प्रत्याशी ग्राम प्रधान पद के लिए चुनावी मैदान में हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य के 388 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। क्षेत्र में कुल 290 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। क्षेत्र के सात संवेदनशील व 62 गांव सामान्य केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव शांतिमय और सुरक्षित ढंग से कराए जाने को लेकर बाहरी पुलिस मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन

चार क्षेत्र पंचायत सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय
हल्दौर। ब्लॉक ग्राम पंचायतों में चार क्षेत्र पंचायत सदस्य और 412 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। ग्राम पंचायत मुकरपुर गुर्जर से वार्ड नंबर 36 से नीरज त्यागी, गांव फतेहपुर कला के वार्ड नंबर 39 से विकास कुमार, गांव शेरपुर कल्याण के वार्ड नंबर 52 से विजेंद्र सिंह और गांव फरीदपुर सदीरन के वार्ड नंबर 53 से राहुल कुमार को क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। बीडीओ नरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में क्षेत्र पंचायत सदस्य की कुल 106 सीट हैं। 412 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना तय है। विभिन्न पदों का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी अपनी भारी मतों से जीत होने को लेकर एड़ी चोटी का जोर लगाने में जुटे हुए हैं। आरओ विशाल राठी ने बताया कि आगामी दो मई को सीडी इंटर कॉलेज में मतगणना के दौरान निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed