फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Voting Preparation Complete, Now Turn of Voters

मतदान की तैयारी पूरी, अब मतदाताओं की बारी

Mon, 28 May 2018 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 28 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
Voting Preparation Complete, Now Turn of Voters
मतदान कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
नूरपुर में सोमवार को होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। देर शाम तक सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियों ने पहुंचकर बेरीकेडिंग आदि का काम पूरा कर लिया। सुबह सात बजे से सभी बूूथों पर मतदान शुरू हो जाएगा।  
विज्ञापन

 चुनाव के लिए विधानसभा क्षेत्र में 211 मतदान केंद्र व 351 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। 90 बूथों को संवेदनशील व 49 बूथों को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इन बूथों पर सुरक्षा की अतिरिक्त व्यवस्था रहेगी।  शांति पूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के भारी प्रबंध किए गए हैं। पूरे विधानसभा क्षेत्र को चार जोन व 26 सेक्टरों में बांटा गया है। चुनाव के दौरान जनपद की सीमाए सील कर चेकिंग की जाएगी। चुनाव के लिए बाहरी जनपद से भी फोर्स मंगाया गया है। इसके अलावा 13 कंपनी अर्धसैनिक बल व पीएसी के जवान भी तैनात रहेंगे। मतदान सुबह सात बजे शुरू हो जाएगा। 17 क्युआरटी टीमें व पुलिस के अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण पर रहेंगे।  
विज्ञापन

उधर चुनाव को लेकर प्रचार भले ही 26 मई को थम गया, लेकिन भाजपा व सपा के कार्यकर्ता अब घर-घर जाकर अपने-अपने पक्ष में वोट दिए जाने की अपील कर रहे हैं। भीषण गर्मी में मतदाताओं को बूथ तक लाना दोनो पार्टियों के लिए चुनौती भरा काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैरहाजिर 27 कर्मचारियों का होगा निलंबन 
बिजनौर में नूरपुर विधानसभा के चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होने के दौरान 27 कर्मचारी ड्यूटी से गैर हाजिर रहे। इन कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सभी कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। उपचुनाव कराने के लिए प्रशासन काफी समय से तैयारी में लगा था। मतदान कार्मिकों को चुनाव का प्रशिक्षण भी दिया गया था। इन कर्मचारियों से रविवार को समय से वर्धमान कॉलेज पहुंचने के लिए कहा गया था। वर्धमान कॉलेज से पोलिंग पार्टियां रवाना होने के दौरान 27 कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। इन कर्मचारियों का अफसरों ने पता कराया। कई बार कर्मचारियों को आवाज लगाई गई, लेकिन वे मौके पर मौजूद नहीं थे। बाद में इन कर्मचारियों की जगह रिजर्व कर्मचारियों को भेजा गया। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार 27 कर्मचारी ड्यूटी से गैर हाजिर मिले हैं। इनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा रही है।  उधर, वर्धमान कालेज से पोलिंग पार्टी रवाना होने के दौरान खूब अफरा तफरी रही। कर्मचारी पोलिंग पार्टी के साथ जाने के लिए आतुर रहे।

चुनाव के लिए कंट्रोल रूम बनाया 
बिजनौर में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा ने बताया कि नूरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उपनिर्वाचन के लिए में जनपद स्तर पर एक कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इसका दूरभाष नंबर 01342-262009 है। इस नंबर पर शिकायतकर्ता 24 घंटे संपर्क कर अपनी शिकायत अथवा सुझाव दर्ज करा सकते है। 


बिजली गुल होने से मतदान कार्मिकों की हालत रही खराब  
स्योहारा में बिजली कटौती से मतदान केंद्र पर आए कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मच्छर आदि से बचाव के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। रविवार को 12 बजे से ही मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंचनी शुरू हो गई थी। पोलिंग पार्टियों ने गर्मी में आकर मतदान केंद्रों पर सामान रखा। कर्मचारियों ने गर्मी से राहत पाने के लिए पंखे आदि चलाए तो पता चला कि बिजली गुल है। शाम के सात बजे तक ये हालत रही। गर्मी से बचने के लिए कर्मचारियों ने कमरों के बजाए बरामदे आदि में बैठना पसंद किया। बिजली न आने पर उन्होंने रूमाल, अखबार आदि से खुद को हवा करके काम चलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed