फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Voting of 14 booths will be counted in one cycle

Bijnor News: एक चक्र में होगी 14 बूथों के मतदान की गणना

Tue, 04 Jun 2024 03:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Voting of 14 booths will be counted in one cycle
- बिजनौर विधानसभा की सबसे अधिक 32 चक्रों में होगी मतगणना
विज्ञापन

- सुरक्षा इंतजामों को किया गया पुख्ता, लगाए गए बैरियर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मतगणना के साथ ही आज लोकसभा चुनावों में हार या जीत की तस्वीर साफ हो जाएगी। मतगणना कराए जाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धारा 144 लगी होने का आभास कराने के लिए शहरभर में 40 जगहों पर पोस्टर बैनर लगाए गए हैं। इनमें भीड़ इकट्ठा नहीं होने की अपील की गई हैं। वहीं, भीड़ और लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी लगवाए गए हैं।
बिजनौर में नजीबाबाद रोड स्थित वेयर हाऊस में आज सुबह आठ बजे से मतगणना चालू हो जाएगी , जोकि नतीजे आने तक चलेगी। मतगणना को लेकर वेयर हाऊस का कड़ा सुरक्षा घेरा बनाया गया है। वेयर हाऊस की तरफ जाने वाले नजीबाबाद मार्ग पर सैंट मेरीज स्कूल के पास बैरिकेडिंग कर दी गई है। इसी मार्ग पर किरतपुर की ओर भी वेयर हाऊस से करीब 200 मीटर दूर पुलिस ने बैरियर लगा दिया। वेयर हाऊस के डेढ़ सौ मीटर के दायरे में कोई भी वाहन नहीं आ सकेगा।
विज्ञापन


एक चक्र में हो जाएगी 14 बूथों की मतगणना
जिले की बिजनौर और चांदपुर विधानसभा बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में शामिल हैं। नगीना लोकसभा में नहटौर, नजीबाबाद, नूरपुर, धामपुर और नगीना विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। बढ़ापुर विधानसभा मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र में शामिल हैं। लोकसभा चुनाव की मतगणना विधानसभावार की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14-14 टेबल लगाई हैं। एक चक्र में इन टेबल पर 14 बूथों की मतगणना हो जाएगी। सबसे अधिक चक्रों यानि 32 में बिजनौर विधानसभा की मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



चक्रवार मतगणना पर एक नजर
विधानसभा बूथ चक्र
नजीबाबाद 364 26
नगीना 392 28
बढ़ापुर 405 29
धामपुर 322 23
नहटौर 348 25
बिजनौर 455 32
चांदपुर 366 26
नूरपुर 362 26


मतगणना हॉल का सुरक्षा घेरा बनाएगी पैरामिलिट्री फोर्स
वेयर हाऊस की सुरक्षा त्रिस्तरीय की गई है। मतगणना हॉल और आस पास पैरामिलिट्री फोर्स सुरक्षा घेरा बनाएगी। इसके बाद दूसरा घेरा पीएसी और पुलिस होगा। वेयर हाऊस के बाहर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी। करीब दो हजार पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed