फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Voting nears, top leaders engaged in wooing voters

Bijnor News: मतदान करीब, मतदाताओं को साधने में लगे शीर्ष नेता

Mon, 15 Apr 2024 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 15 Apr 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Voting nears, top leaders engaged in wooing voters
बिजनौर। पहले चरण के लिए होने वाले मतदान 19 अप्रैल के तीन दिन शेष रह गए हैं। इसमें एक दिन पहले चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसलिए राजनीति दलों के स्टार प्रचारकों ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के स्टार प्रचारक व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को चौथी बार नहटौर में आएंगे और अपनी पांचवीं चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

जैसे-जैसे मतदान का दिन नजदीक आ रहा है। वैसे ही राजनीति गर्मा रही है। वोटों को अपनी ओर रिझाने के लिए सभी प्रत्याशी जनसंपर्क, नुक्कड़ बैठक कर रहे हैं। वहीं राजनीतिक पार्टियों के शीर्ष नेता स्टार प्रचारक भी चुनावी सभाएं, रैली करने में पीछे नहीं है। राजनीतिज्ञों की माने तो बिजनौर समेत पश्चिमी यूपी में करीब आठ सीटों पर पहले चरण में चुनाव है। इसलिए भाजपा-रालोद, बसपा, सपा-कांग्रेस गठबंधन आदि के नेता कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। क्योंकि पहले चरण की हवा ही पूरे प्रदेश में रंग लाएगी।
विज्ञापन

इसी श्रंखला में 16 अप्रैल यानी आज नहटौर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। 16 अप्रैल यानी आज ही बिजनौर के नुमाइश ग्राउंड में बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। 17 अप्रैल को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव नजीबाबाद के कासमियां इंटर कॉलेज के निकट जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह ने सोमवार को नुमाइश ग्राउंड में सभा को संबोधित किया। नामांकन वाले दिन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी बिजनौर आए थे, उन्होंने नामांकन सभा को संबोधित किया था। उधर, सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अलिखेश यादव एक चुनावी सभा कर चुके हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद चुनावी सभा कर गए हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी कार्यक्रम कर चुके हैं।

- सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव करेंगे सभा संबोधित
नजीबाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 17 अप्रैल को चुनाव प्रचार के अंतिम नजीबाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। नगीना लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मनोज कुमार के समर्थन में हर्सवाड़ा के आजाद चौक के पास जनसभा होगी। उनके दौरा कार्यक्रम आने के बाद कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं। एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह ने जनसभा स्थल क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक हाजी तसलीम अहमद और सपा कार्यकर्ता ने भी नजीबाबाद चुनावी सभा स्थल का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed