फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Voter list of Gram Panchayats released

ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची जारी

Mon, 25 Jan 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Voter list of Gram Panchayats released
ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची जारी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के कोतवाली देहात ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक बढ़ी है। इसके बाद नजीबाबाद ब्लॉक का नंबर है। हल्दौर ब्लॉक वोटर बढ़ोतरी में सबसे पीछे रहा है।

पंचायतों की पुनरीक्षित मतदाता सूचियों की फाइनल लिस्ट सामने आते ही दावेदार सक्रिय हो गए हैं।
जिले के 11 ब्लॉक में 1123 ग्राम पंचायत हैं। पंचायतों का कार्यकाल 24 दिसंबर को समाप्त हो गया है। अगले त्रि स्तरीय पंचायत चुनावों के लिए पंचायतों की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का काम हुआ। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पुनरीक्षित मतदाता सूचियों का फाइनल प्रकाशन हो गया है। वर्ष 2015 में जिले में 1128 ग्राम पंचायत थी। उस समय 20,88,242 मतदाता थे। नगरपालिका बिजनौर का विस्तार होने के बाद हल्दौर ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायत कम हो गई हैं। सात ग्राम पंचायत आंशिक रूप से कम हुई हैं। परिसीमन का असर ग्राम पंचायतों में मतदाताओं की संख्या पर पड़ा है। परिसीमन से जहां पंचायतों में वोटर कम हुए, वहीं पुनरीक्षण में नए वोटर बढ़े। अब जिले की 1123 ग्राम पंचायतों में 22,53,198 मतदाता हो गए हैं। पंचायत निर्वाचन दफ्तर के अनुसार पंचायतों में वोटर बनने में युवाओं ने जमकर उत्साह दिखाया है। इस बार 1,42,956 नए वोटर बने हैं। किसी भी ब्लॉक में मतदाताओं की बढ़ोतरी एक लाख से कम नहीं है। कार्यलय प्रभारी सुनील कुमार बताते हैं कि पंचायत चुनावों की अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही ग्रामीण मतदाता सूची लेने आने लगे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉकवार वर्ष 2015 में मतदाता
ब्लॉक मतदाता
नूरपुर 211853
हल्दौर 182906
कोतवाली 265434
अफजलगढ़ 173511
नहटौर 149667
किरतपुर 128405
मौहम्मदपुर देवमल 199323
नजीबाबाद 2 59388
जलीलपुर 190564
स्योहारा 136233
धामपुर 190958
योग---- 2088242
वर्ष 2021 ब्लॉकवार मतदाता
ब्लॉक मतदाता
-नूरपुर 229669
-हल्दौर 195847
-कोतवाली 291547
अफजलगढ़ 181297
नहटौर 160112
किरतपुर 139277
मौ देवमल 216111
नजीबाबाद 280445
जलीलपुर 208721
स्योहारा 147972
धामपुर 202200
योग 22153198
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed