{"_id":"630e5ccf34d93a3e974ee625","slug":"volleyball-player-lavi-welcomed-bijnor-news-mrt603145866","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल खिलाड़ी लवी का स्वागत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल खिलाड़ी लवी का स्वागत किया
विज्ञापन
कोतवाली देहात में अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी लवी चौधरी का स्वागत करते गणमान्य लोग।
- फोटो : BIJNOR
कोतवाली देहात। अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी लवी चौधरी का कोतवाली देहात पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जूनियर एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय वॉलीबाल टीम के सदस्य लवी चौधरी के सम्मान में कोतवाली देहात स्थित दयानंद इंटर कॉलेज में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
अतिथियों ने लवी को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता तथा कोतवाली देहात ब्लॉक प्रमुख के पति विकास राजपूत ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को तराशने की आवश्यकता है। सरकार द्वारा खिलाड़ियों के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। पूर्व सांसद मुंशी रामपाल ने कहा कि राज्यसभा सदस्य जयंत चौधरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए कार्य कर रहे हैं। जयंत चौधरी अपनी सांसद निधि से खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग भी प्रदान करेंगे।
शिक्षक अनिल बंधु ने भी विचार रखे। अध्यक्षता आर्य समाज के प्रांतीय उपमंत्री हरिराज राणा तथा संचालन विजय पाल सिंह ने किया। कार्यक्रम में लवी चौधरी के कोच अजीत तोमर, पिता मांगेराम को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान कृष्ण बलदेव सिंह, भाकियू जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, बाबूराम तोमर, ग्राम प्रधान इमरान शमी, डॉ. प्रमोद देशवाल, सुधीर राठी, नरेंद्र त्यागी, प्रबंधक अमन सिंह, राजेश विश्नोई, अशोक त्यागी, हरपाल सिंह, सुरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।