फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vitamin C will increase immunity: Dr. Navnesh

विटामिन सी से बढे़गी इम्युनिटी : डॉ. नवनेश

Mon, 03 May 2021 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Vitamin C will increase immunity: Dr. Navnesh
विटामिन सी से बढे़गी इम्युनिटी : डॉ. नवनेश
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है। ऐसे में लोग भीड़भाड़ से बचें तथा हो सके तो अपने घरों से बाहर न निकलें और बहुत आवश्यकता हो तो फेस कवर यानी मास्क अवश्य लगाएं, जिससे कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से बचा जा सके।

कोठारी क्लासिकल होम्योपैथी के संचालक डॉ. नवनेश कोठारी के अनुसार हमें अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए विटामिन सी युक्त आहार एवं दवाइयों का सेवन करना चाहिए। यह कोरोना एवं फेफड़ों से संबंधित मरीजों को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। फेफड़ों से संबंधित मरीजों के लिए यह बेहद ही जरूरी होता है। इसलिए कोरोना से संक्रमित मरीजों को विटामिन सी दिया जाता है। इससे फेफड़ों में जमे कफ को ढीला करता है। साथ ही यह इम्युनिटी बूस्टर भी है। हर आदमी को अपने दैनिक जीवन में गरम पानी में नींबू का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। कोरोना संक्रमित मरीजों को लेमन टी, दूध, ताजे फल, सब्जी और पौष्टिक आहार लेना चाहिए तथा नियमित रूप से प्राणायाम, अनुलोम विलोम और कपाल भांति आदि योगासन अनिवार्य रूप से करने चाहिए। ऐसा करने पर हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ेगी ही साथ ही ऑक्सीजन का स्तर भी कम नहीं होगा। ऐसा स्वयं तो करें ही तथा दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed