{"_id":"64dfa7476deb2b672c05fb06","slug":"vitamin-a-supplements-will-be-given-to-four-lakh-children-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-9240-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - चार लाख बच्चों को दी जाएगी विटामिन ए की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - चार लाख बच्चों को दी जाएगी विटामिन ए की खुराक
Fri, 18 Aug 2023 10:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 18 Aug 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
- नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को दी जाएगी दवा
- स्कूल, आंगनबाड़ी सहित अन्य केंद्रों पर दी जा रही खुराक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में एक माह के अंदर चार लाख से ज्यादा बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। विटामिन ए की खुराक देने से बच्चे कई बीमारियों से दूर रहेंगे। स्कूल, आंगनबाड़ी सहित अन्य केंद्रों पर यह दवाई बच्चाें को दी जाएगी। बच्चों को विटामिन ए की खुराक देने का अभियान एक महीने तक चलेगा।
सरकार की ओर से बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर करने के लिए तमाम तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। ऐसे में अब विटामिन ए संपूर्ण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत नौ माह से पांच साल तक के 4,24,881 बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। इन बच्चों को यह खुराक केवल एक माह में दी जानी है। जिले में नौ माह से एक साल तक के 25,345 बच्चे, एक से दो साल तक के 95,509 बच्चे और दो से पांच साल तक के 3,04,027 बच्चे हैं। इन सभी बच्चों को उम्र के हिसाब से विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। यह अभियान 16 सितंबर तक चलेगा। विटामिन ए की खुराक से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक होगी। रतौंधी होने का खतरा कम हो जाता है। कोई भी इंफेक्शन जल्दी ठीक हो जाता है। दांत मजबूत रहते हैं। बच्चों के लिए विटामिन ए की खुराक काफी फायदेमंद है।
-- -- वर्जन
जिले में बच्चों को विटामिन ए की खुराक देने का अभियान शुरू हो गया है। जितने बच्चों को विटामिन ए की खुराक देने का लक्ष्य रखा है, उन सब को एक माह के अंदर ही खुराक दी जाएगी। विभाग की पूरी तैयारी है - डॉ. विजय कुमार गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी