फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Virtue is attained by the mere touch of the Ganges: Swami Pranavananda

गंगा के स्पर्श मात्र से पुण्य की प्राप्ति होती है: स्वामी प्रणवानंद

Fri, 26 Feb 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Virtue is attained by the mere touch of the Ganges: Swami Pranavananda
गंगा के स्पर्श मात्र से पुण्य की प्राप्ति होती है: स्वामी प्रणवानंद
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। शुकतीर्थ से शुरू होकर चांदपुर पहुंची गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जल प्रकृति के संरक्षण के लिए हुई विचार गोष्ठी में जल बचाने, पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधे लगाने व पॉलिथीन का प्रयोग न करने का संकल्प लिया गया।
शुक्रवार को फादरसन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल पहुंची यात्रा का विद्यालय चेयरमैन पुष्पराज सिंह, प्रबंधिका आभा सिंह आदि ने भव्य स्वागत किया। विद्यालय परिसर में आयोजित विचार गोष्ठी का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक कमलेश सैनी, विद्यालय चेयरमैन पुष्पराज सिंह, प्रबंधिका आभा सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा गंगा को प्रदूषण से बचाने, पर्यावरण बचाने व पॉलिथीन का प्रयोग न करने से प्रेरित लघु नाटिका प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन

स्वामी प्रणवानंद ने कहा कि प्रण करें कि श्रद्धा से भी नदियां प्रदूषित हो रहीं हैं। गंगा को प्रदूषित होने से बचाना है तो केवल हाथ जोड़कर प्रार्थना करें। गंगा के स्पर्श मात्र से भी पुण्य की प्राप्ति होती है। बच्चों के जन्मदिन पर एक पौधा लगाएं। हमें प्रण करना होगा कि हम पॉलिथीन का प्रयोग न करें। प्रचार प्रमुख जगदीश ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य पर्यावरण संकट से सबको सचेत करना है। वातावरण के परिवर्तन से ही अनेक प्रकार की आपदा खड़ी होतीं हैं। पेड़ कटेंगे तो हैं तो वायु नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व गांव रौनिया स्थित द हेजलमून स्कूल में स्कूल संरक्षक व वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद कुमार उर्फ पप्पू चेयरमैन के नेतृत्व में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा सरस्वती विद्या मंदिर, सातो इमली स्थित पंचवटी पहुंची। कार्यक्रम में प्रांत संयोजक रामौतार, स्वामी विक्रम बेताल, प्रशांत महर्षि, स्वामी जगदेवानंद, विदित, जिला संघ कार्यवाह देवेंद्र सिंह, जिला संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि निर्मल चौहान मौजूद रहे। संचालन सुनीता वर्मा ने किया।

विदुर कुटी में यज्ञ किया गया
गंज दरानगर। गंगे च यमुने पर्यावरण संरक्षण यात्रा महात्मा विदुर की नगरी विदुर कुटी पहुंची। गंगा तट पर यज्ञ किया गया। यज्ञ में मुख्य यजमान सीताराम व उनकी पत्नी उर्मिला देवी रहीं। लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। गंज पहुंचने पर गंज बस स्टैंड पर यात्रा का फूल माला फूल से स्वागत हुआ। इस अवसर पर निर्मल, जॉनी दीपक, अंकित, राशि अग्रवाल, सत्य काम, विकास अग्रवाल, स्वामी जगदेवानंद महाराज, देवेंद्र कुमार जिला संघ चालक, सुशील संरक्षण गतिविधि विभाग, विदित कुमार जिला से संपर्क प्रमुख, निर्मल जिला पर्यावरण संरक्षण संयोजक, विक्रांत शर्मा, मनोज शर्मा गंगा घाट पर उपस्थित रहे।

बिजनौर के चांदपुर फादरसन सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल में पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प दिलाते ग?

बिजनौर के चांदपुर फादरसन सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल में पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प दिलाते ग?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed