{"_id":"635c14732b27835bf25297d5","slug":"virat-ekta-wrestling-dangal-avesh-javed-and-shiva-won-the-wrestling-nazibabad-news-mrt611280672","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट एकता कुश्ती दंगल : आवेश, जावेद और शिव ने जीती कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विराट एकता कुश्ती दंगल : आवेश, जावेद और शिव ने जीती कुश्ती
विज्ञापन
नजीबाबाद में कुश्ती दंगल में पहलवानों का परिचय कराते फिल्म प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी।
- फोटो : NAZIBABAD
विराट एकता कुश्ती दंगल : आवेश, जावेद और शिव ने जीती कुश्ती
नजीबाबाद (बिजनौर)। विराट एकता कुश्ती दंगल में कुश्ती के रोमांचक मुकाबले हुए। चार मुकाबले बराबरी पर छूटे। नजीबाबाद और मुजफ्फरनगर के पहलवान दूसरे दिन छाए रहे।
कुरैशी प्रोड्क्शन की ओर से फिल्म प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी के नेतृत्व में आयोजित विराट एकता कुश्ती दंगल में दूसरे दिन कुश्ती के रोमांचक मुकाबले हुए। नजीबाबाद के आवेश कुरैशी ने शानदार कुश्ती का प्रदर्शन करते हुए नजीबाबाद के ही जैद को पराजित किया। वसीम कुरैशी ने नजीबाबाद के उभरते पहलवान आवेश कुरैशी और जैद को शानदार कुश्ती प्रदर्शन के लिए बधाई दी। चंदक के पहलवान शिव ने जलालाबाद मुजफ्फरनगर के मो. जाकिर को, नजीबाबाद के पहलवान मो. जावेद ने सुल्तानपुर के पहलवान विक्रम सिंह को पराजित किया।
रेफरी सलमान पहलवान और सुल्तान पहलवान की निगरानी में खेले गए मुकाबलों में जलालाबाद मुजफ्फरनगर के मो. जाकिर और चंदक के मोहित, जलालाबाद के ही भूरा पहलवान और चंदक के सूर्य पहलवान, चमरौला के शलभ पहलवान और सुल्तानपुर के आदित्य पहलवान के बीच कुश्ती के मुकाबले बराबरी पर छूटे। विराट एकता कुश्ती दंगल मुकाबलों में जनपद बिजनौर के अतिरिक्त मुजफ्फरनगर, बागपत, सुल्तानपुर सहित कई जनपदों से खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।