फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vipin Kumar making profit by cultivating asparagus

शतावरी की खेती कर मुनाफा कमा रहे विपिन कुमार

Thu, 16 Jun 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Vipin Kumar making profit by cultivating asparagus
बिजनौर में प्रगतिशील किसान को सम्मानित करते डीएम उमेश मिश्रा व एसपी डॉ धर्मवीर सिंह। - फोटो : BIJNOR
शतावरी की खेती कर मुनाफा कमा रहे विपिन कुमार
विज्ञापन

बिजनौर। गांव मुबारकपुर तालन के युवा किसान विपिन कुमार औषधि शतावरी की खेती कर मुनाफा कमा रहे हैं। नेपाली शतावरी एक औषधीय जड़ी बूटी है। इस प्रगतिशील युवा किसान को बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

गांव मुबारकपुर तालन के प्रगतिशील किसान विपिन कुमार सिंह पुत्र लाखन सिंह नेपाली शतावरी नाम की औषधीय जड़ी बूटी का तीन साल से उत्पादन कर रहे हैं। विपिन कुमार ने बताया यह फसल 18 माह की है। इसका पेड़ कांटेदार झाड़ीनुमा होता है। इसी कारण इस फसल में किसी भी जानवर द्वारा कोई नुकसान भी नहीं होता है। उन्होंने बरेली के एक किसान से इसकी खेती की जानकारी ली और उन्हीं से इसका बीज भी लिया था। यह रेतीली जमीन में भी अच्छी पैदावार देती है। उन्होंने यह फसल 2020 में पांच बीघा जमीन में लगाई थी। इसकी सूखी जड़ों की कीमत बाजार में 500 रुपये प्रति किलो तक मिल जाती है। इसकी सूखी जड़ लगभग 15 क्विंटल तक निकल जाती है। इसकी मंडी दिल्ली व नीचम (मध्य प्रदेश) है। इसके अलावा आयुर्वेदिक कंपनी भी इसे खरीद लेती हैं। वह अपनी फसल डेरियों व आयुर्वेदिक कंपनी को बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed