फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Violence rising due to fall of moral values

नैतिक मूल्यों के पतन से बढ़ रही हिंसा : प्रोफेसर भट्ट

Fri, 13 Mar 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Violence rising due to fall of moral values
बिजनौर में विवेक कॉलेज में नेशनल सेमीनार में सोविनियर का विमोचन करते अतिथिगण। - फोटो : BIJNOR
नैतिक मूल्यों के पतन से बढ़ रही हिंसा : प्रोफेसर भट्ट
विज्ञापन

बिजनौर। शिक्षाविद एवं समाज शास्त्री प्रोफेसर संजय भट्ट ने कहा कि कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा को रोकने के लिए सामाजिक संस्थाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्तमान समय में नैतिक मूल्यों का पतन होने से समाज में हिंसात्मक घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं। इस अवसर पर सोविनियर पुस्तक विमोचन किया गया।
शुक्रवार को विवेक कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय कान्फ्रेंस नेशनल कान्फ्रेंस सोसाइटल एंड जस्टिस रेस्पोंसेस टू सेक्सुअल वायलेंस एट वर्क प्लेस मेजरस फॉंर पॉंलिसी रिफोर्म’ विषय पर हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संजय भट्ट ने जागरूक किया। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर आरबीएस वर्मा ने कहा कि कार्य स्थल पर हिंसा को रोकने के लिये संस्थाओं को स्वयं प्रयास करना होगा तथा अपने कर्मियों के लिए एक ऐसे वातावरण का निर्माण करना होगा, जिसमें वह स्वयं को सुरक्षित महसूस करे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संजय भट्ट, कालेज के चेयरमैन अमित गोयल, सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, प्राचार्या दीप्ति डिमरी, सेमिनार सचिव डा.जितेंद्र वर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दो तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया प्रथम सत्र में प्रोफेसर अंकुर सक्सेना दा महाराजा शिया जी राउ यूनिवर्सिटी बड़ौदा गुजरात, डा. अतुल प्रताप दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली, डा. सुरभि कुमार एवं डा. निहारिका कौल, मारथा फैरल फांउडेशन दिल्ली तथा डा. संगीतधर दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली ने विचार व्यक्त किए।

द्वितीय तकनीकी सत्र में डा. रिचा चौधरी एवं डा. रविंद्र सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली तथा डा. अश्वनी सिंह जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली मुख्य वक्ता रहे। सत्र की अध्यक्ष डा. रिचा चौधरी ने कहा कि कार्य स्थल पर हिंसा को रोकने के लिये संस्थाओं में महिलाओं के लिये उचित कार्य वातावरण अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन निधि शुक्ला एवं काजल अरोड़ा द्वारा किया गया।

बिजनौर में विवेक कॉलेज में नेशनल सेमीनार में उपस्थित शिक्षक और छात्र छात्राएं।

बिजनौर में विवेक कॉलेज में नेशनल सेमीनार में उपस्थित शिक्षक और छात्र छात्राएं।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed