{"_id":"60da0ad68ebc3eb348131c55","slug":"villagers-took-out-the-cow-that-fell-in-the-well-bijnor-news-mrt544917196","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में गिरी गाय को गांव वालों ने निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में गिरी गाय को गांव वालों ने निकाला
विज्ञापन

स्योहारा। एक निराश्रित गाय कुएं में 18 घंटे तक तड़पती रही। सूचना के बावजूद वन विभाग, पशुधन चिकित्सा विभाग तथा पुलिस का कोई अधिकारी, कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने किसी तरह रस्सी व बल्लियों के सहारे गाय को कुएं से निकाला।
रविवार रात गांव अकबरपुर आशा उर्फ हरौली में निराश्रित एक गाय घूमते हुए अंधेरे में गांव के पास स्थित आम के एक बाग में बने कुएं में जा गिरी। कुएं में गिरने से गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। गाय घायल अवस्था में कुएं तड़पती रही। सुबह बाग में घूमने आए लोगों ने गाय को कुएं में पड़े देखा। ग्रामीण बाग की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने गाय को निकालने का प्रयास किया। लेकिन गाय को निकाल नहीं पाए। जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग, पुलिस व पशु चिकित्सा विभाग को दी। सूचना के बाद भी किसी भी किसी भी विभाग को कोई अधिकारी या कर्मचारी गांव में नहीं पहुंचा। ग्रामीणों परमजीत सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, अनुज कुमार, सुरेंद्र सिंह, मुलायम सिंह, मोनी राय, राजेंद्र सिंह, दिनेश कुमार ने गाय को रस्सी व बल्लियों के सहारे कुएं से खींचकर निकाला। अधिकारियों के लापरवाह रवैये से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। संवाद