फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villagers stop illegal mining of soil

गांववालों ने मिट्टी का अवैध खनन रुकवाया

Sun, 08 Dec 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Villagers stop illegal mining of soil
गजरौलाशिव। गांव गजरौलाशिव में किए जा रहे अवैध खनन को गांव वालों ने रोक दिया। गांव वालों ने मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। फोन करने के घंटों बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस के खिलाफ गांव वालों में रोष है।
विज्ञापन

गांव गजरौलाशिव के जंगल में रात में खेतों से मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। पूरी रात मिट्टी से लदेे ट्रैक्टर ट्रालियां गांव से होकर जाते रहते हैं। गांव वाले कई दिन से इसकी शिकायत पुलिस से कर रहे थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार रात करीब आठ बजे गांव वालों ने मौके पर जाकर अवैध खनन रुकवा दिया। गांव वालों ने गजरौला अचपल टेंपो स्टैंड पर एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। गांव वालों ने एसडीएम बृजेश कुमार को फोन किया तो उन्होंने पुलिस भेजने की बात कही, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। गांववालों ने करीब तीन घंटे बाद ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ दिया। इसके बाद फिर से अवैध खनन का काम शुरू हो गया। रात में एसडीएम ने गांववालों को फोन करके पुलिस के आने के बारे में पूछा तो गांव वालों ने मना कर दिया। गांव वालों सतीश कुमार, लाला सिंह, तनुज आदि का कहना है कि लेखपाल व पुलिस की मिलीभगत से गांव के जंगल से अवैध खनन हो रहा है। गांव वालों का कहना है कि वे खनन के खिलाफ आला अफसरों से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed