फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villagers risk their lives crossing the Ramganga to reach their farms

Bijnor News: जान जोखिम के डालकर रामगंगा पार खेतों पर जा रहे ग्रामीण

Fri, 20 Feb 2026 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Villagers risk their lives crossing the Ramganga to reach their farms
अफजलगढ़ के गांव माननगर के रामगंगा घाट के पास जान जोखिम में डालकर बैलगाड़ी से नदी पार करते किसान
अफजलगढ़। गांव माननगर के पास से बह रही रामगंगा नदी के घाट पर पुल न होने के कारण क्षेत्र के किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन से जलस्तर बढ़ जाने से किसान जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली और बैलगाड़ी के सहारे नदी पार कर रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण बलराम सिंह, नंदराम सिंह, अनिल कुमार, महेंद्र सिंह आदि का कहना है कि माननगर के पास रामगंगा नदी के पार सैकड़ों किसानों की खेती की जमीन है। खेती कार्य के लिए किसानों को नदी के पार जाना-आना लगा रहता है। नदी का जलस्तर बढ़ने पर किसानों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। खासकर बरसात के दिनों में तो नदी का जलस्तर इतना बढ़ जाता है कि किसान खेतों पर नहीं जा पाते हैं। नदी पार करना और अधिक खतरनाक हो जाता है।
विज्ञापन

कई बार फिसलन और तेज बहाव के कारण हादसे होने की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद किसानों को अपनी फसलों की देखभाल और कृषि कार्य के लिए नदी पार करनी पड़ती है। स्थानीय किसानों ने बताया कि पुल न होने से खेतों तक पहुंचने में देरी व दिक्कत होती है। इससे खेती का काम भी प्रभावित होता है। किसानों ने बताया कि दो दिन से नदी में पानी बढ़ा हुआ है। वह खेतों से गन्ने की फसल नहीं निकाल पा रहे हैं। ग्रामीणों ने शासन से माननगर स्थित घाट पर शीघ्र स्थायी पुल का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बरसात के मौसम में जान जोखिम में डालकर नदी पार करने की मजबूरी खत्म हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed