फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villagers put up a board, which read, "The government is sleeping and the people are drowning."

Bijnor News: ग्रामीणों ने लगाया बोर्ड, लिखा सरकार सो रही जनता डूब रही है

Sat, 26 Sep 2026 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Villagers put up a board, which read, "The government is sleeping and the people are drowning."
धामपुर क्षेत्र के गांव ढक्का करमचंद में ग्रामीणों द्वारा सड़क किनारे लगाया गया बोर्ड स्रोत ग्रा
धामपुर। खेतों में जलभराव और अन्य समस्याओं का समाधान नहीं होने से त्रस्त गांव ढक्का करमचंद के ग्रामीणों ने सिस्टम पर सवाल उठाते हुए अपने गांव के बाहर नहटौर रोड के किनारे बोर्ड लगाया है, जिस पर लिखा है कि ‘सरकार सो रही है और जनता डूब रही है’। ग्रामीणों का कहना है कि वे लगातार दो वर्षों से अनगिनत शिकायतें दर्ज करा चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं कराया गया। कहीं सुनवाई नहीं होने पर उन्हें यह बोर्ड लगाने के लिए विवश होना पड़ा है।
विज्ञापन

गांव के सुधीर कुमार, हेमपाल सिंह, जसपाल सिंह, नरदेव सिंह, सुभाष कुमार शर्मा, टिंकू सिंह, थम्मन सिंह, भूपेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, चेतन सिंह, मनीष कुमार शर्मा, गौरव कुमार शर्मा आदि ने बताया कि उनका गांव ढक्का करमचंद नहटौर मार्ग पर धामपुर से करीब चार किलोमीटर दूर है। गांव में नाला निर्माण पिछले कई सालों से अधूरा पड़ा है। इससे पानी की निकासी बंद है। खेतों में जलभराव के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। आरोप है कि ग्रामीणों द्वारा पिछले दो सालों से अनगिनत शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं। संपूर्ण समाधान दिवस में भी कई शिकायतें दर्ज कराई गईं। आश्वासन मिले, पर समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने मौके का निरीक्षण कराकर अधूरे नाले का निर्माण पूरा कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही के आरोप में कार्रवाई करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने सरकार को वोट दिया, टैक्स दिया, फिर भी किसान डूबने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार विपिन कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में लाया गया है। जांच कर जल्द समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed